
रतलाम । शहर महिला कांग्रेस कमेटी की 31-12-2022 शनिवार को नवीन कार्यकारिणी की घोषणा महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष कुसुम चाहर के द्वारा एक निजी होटल में की गई । आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में रतलाम जिला प्रभारी महिला कांग्रेस की महामंत्री फरजाना खान , महिला कांग्रेस की महामंत्री यास्मिन शेरानी, युवा नेत्री प्रेमलता दवे , वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमहापौर सतीश पुरोहित, नगर निगम पार्षद दल के उपनेता कमरुद्दीन कछवाहा , पार्षद दल सचेतक आशा रावत, वरिष्ठ नेता रजनीकांत व्यास, ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या की उपस्थिति में घोषणा की गई । सर्वप्रथम सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण और पूजन कर सम्मेलन का शुभारंभ किया गया। सभी मुख्य अतिथियों का शहर महिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष कुसुम चाहर ने स्वागत किया। इस अवसर पर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कुसुम चाहर ने स्वागत भाषण देते हुए शहर महिला कांग्रेस की गतिविधियों से अवगत कराया । तथा सभी कांग्रेस के पदाधिकारी व सदस्यों को कहा कि कम से कम आपके साथ अगले कार्यक्रम में दो-दो लोग जरूर लावे। जिससे कि हमारी आने वाले समय में सरकार बन सके। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी फरजाना खान ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देने की बात कही एवं संगठन को मजबूत करने की बात कही । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की प्रस्तावित 26 जनवरी हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा आरंभ होने जा रही है । इस यात्रा में महिलाओं को प्रमुख भूमिका निभानी है । सम्मेलन को श्रीमती यास्मीन शेरानी , प्रेमलता दवे , सतीश पुरोहित ,रजनीकांत व्यास ,बसंत पंड्या , कमरुद्दीन कछवाया ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक प्रभारी हिना शेख एवं महिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष कविता महावर ने किया। आभार प्रदर्शन महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष श्रीमती आशा रावत ने किया । महिला कांग्रेस कार्यकारिणी में 45 लोग को पद दिया गया तथा 55 नए सदस्य बनाए जो आने वाले समय में कांग्रेस का साथ देंगे।
महिला कांग्रेस कार्यकारिणी में निम्नानुसार महिला कार्यकर्ताओं को पद आधिकारिक रूप से दिया गया तथा नियुक्ति पत्र दिए प्रदान गए ।
उपाध्यक्ष – आशा रावत, मनीषा व्यास , कविता महावर ,नीलोफर खान, मीनाक्षी सेन ,भावना पेमाल, केसर बाई, नजमा बेलूत, ब्लॉक प्रभारी – हिना शेख ,राधा प्रजापत, ब्लॉक अध्यक्ष- विद्या शर्मा ,मुमताज खान, महामंत्री- मंजू बाला गुर्जर, दीप माला सोलंकी ,सुमन लता बैरवा, हेमा व्यास ,कल्पना सिंह, सचिव-अर्चना शर्मा ,तबस्सुम खान, रजिया मंसूरी, आरिफा कछवाया , ताज मसूरी ,अफसाना शाह, अनीता बैरागी ,अनु धबाई ,मीना जाट , रजनी कैथवास, आयशा कुरेशी । प्रवक्ता भावना गामड़, रिया दुबे, सह सचिव- आरती मिश्रा, खुशबू शर्मा, रेखा दिया वट, बंटी मेघवाल, कुंती जाटव, ज्योति सिसोदिया, पुष्पा मानपाल, पूजा दुबे ,सविता परिहार, सुनीता जैन, सारिका कसेरा, उषा पथ रोड, सहित सभी कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता ने अतिथियों का पुष्पमाला से स्वागत किया। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे । कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह श्रीमती कुसुम चाहर द्वारा दिया गया। यह जानकारी शहर महिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष कुसुम चाहर ने दी।