
रतलाम । शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल द्वारा विभिन्न झुग्गी झोपड़ी क्षेत्रों में जाकर महिलाओं, वृद्धजनों और कड़कड़ाती ठंड में खुले में रहने को मजबूर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप जैन एवं संस्थापक सचिव महेंद्र छाजेड़ ने बताया कि शीत लहर के प्रकोप को देखते हुए महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल द्वारा कंबल वितरण अभियान नववर्ष के साथ प्रारंभ किया गया है और प्रारंभिक तौर पर डेढ़ सौ कंबल वितरित किए गए है । रात्रि भ्रमण कर शहर में एवं विभिन्न झुग्गी झुग्गी झोपड़ी क्षेत्रों में लगभग 1000 कंबल वितरित करने का लक्ष्य है। महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सदैव अपने छोटे-छोटे सेवा कार्यों से अभावग्रस्त चेहरों पर मुस्कान मुस्कुराहट लाने का प्रयास करता है। इस अवसर पर महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल के पारस जैन, हर्षा जैन, संदीप वार्फे, विमल जैन, शुभम भंडारी आदि उपस्थित थे।