लियो क्लब रतलाम एक्टिव द्वारा नववर्ष की सार्थक शुरुवात बाल आश्रम के बच्चों के साथ

रतलाम । आज का युवा नववर्ष पर मौज मजे करने की बजाय अपने सामाजिक कर्तव्य को समझकर सार्थक सेवाकार्य द्वारा नववर्ष मनाना चाहता है। लियो क्लब रतलाम active द्वारा नववर्ष की शुभ शुरुआत एक बढ़िया सेवा गतिविधि के द्वारा की गई । जिसके अंतर्गत लियो ऋशु पोरवाल (लायन नीलेश अलका पोरवाल) के जन्मदिन के अवसर पर उनके सौजन्य से अर्जुन बाल आश्रम के बच्चों को सुस्वादु भोजन करवाया गया। वंही के बच्चों के हाथों केक कटवाया गया एंव लियो क्लब द्वारा बच्चों वँहा स्थित 25 को 25 गर्म कम्बल भी भेंट किये गए।
इस अवसर पर लियो एक्टिव क्लब अध्यक्ष राज पोरवाल, लायन डिस्ट्रीक्ट गवर्नर द्वितीय योगेन्द्र रुनवाल, रीजन चेयरमैन वीणा छाजेड़, झोन चेयरमैन अलका पोरवाल, लायन सुनील के जैन, एक्टिव सचिव लोकेश ओसतवाल, लियो सचिव मोहित नाथानी, भव्य जैन, नीरज लुनावत, रोहित सोनी, प्रदीप शर्मा, आयुष जैन, लक्की सोनी, ऋशु पोरवाल एंव मयूर जैन आदि उपस्थित थे।

Play sound