बालक निर्मल पानी के समान होता है जैसे रंग में रंग आ जाए उसी में रंग जाता है- राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश

कलारिया जैन दिवाकर स्थानक साधना विद्यालय 2 जनवरी 2023 । बालक देश की अनमोल धरोहर स्तंभ है इनके ऊपर ही सुनहरे भविष्य की मंजिल खड़ी होगी। उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने संबोधित करते कहा कि इनका निर्माण ही भविष्य का सच्चा निर्माण है। उन्होंने कहा कि देश की समृद्धि का मूल्यांकन धन वैभव संपत्ति से नहीं सच्चरित्र से है इसकी रक्षा करना है धर्म तीर्थ और भगवान की रक्षा करने के समान है।
मुनि कमलेश ने कहा कि बालक निर्मल पानी के समान होता है जैसे रंग में रंग आ जाए उसी में रंग जाता है उसी प्रकार जय श्री सभ्यता संस्कृति और संस्कार का संपर्क होगा वैसा ही निर्माण होगा।
राष्ट्रसंत ने बताया कि स्पष्ट नशा मुक्त विश्व निर्माण कार्यों को सभी धर्माचार्य सरकारों को मिलकर प्राथमिकता देनी चाहिए नशा और धार्मिकता में 36 का आंकड़ा है। जैन संत ने कहा कि वह ज्ञान सार्थक है जो कर्तव्यों का बोध कराएं संस्कृति और संस्कारों का स्वाभिमान दिलों में जगाए।
अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली जिला इकाई युवा शाखामध्य प्रदेश के अध्यक्ष दीपक जैन महिला शाखा आरती जैन नेहा जैन नेहा गरोठ वाले ने बच्चों में प्रभावना वितरित किए पूर्व विधायक 2श्री अशोक जी नवलखा निंबाहेड़ा जैन दिवाकर कमल गौशाला निंबाहेड़ा के अध्यक्ष शांतिलाल जी मारु वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री सिद्धराज जी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे विजय बरडिया सुमित बरडिया विचार व्यक्त किए प्रिंसिपल राजेश पाटीदार ने आभार व्यक्त किया।

Play sound