तप से हमारे सुप्त संस्कारों का जागरण होता है और यह जागरण हमारे आध्यात्मिक विकास को गति देता – श्री भंडारी

जावरा (अभय सुराणा)। तप से हमारे सुप्त संस्कारों का जागरण होता है और यह जागरण हमारे आध्यात्मिक विकास को गति देता है। तपस्या कोई चमत्कार न होकर स्वयं का परिष्कार है, और उसका प्रभाव मनुष्य अपने जीवन में देख सकता है। उक्त विचार श्री ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानक्वासी जैन कॉन्फ्रेंस के राष्टीय प्रमुख मार्गदर्शक श्री रमेश भंडारी इंदौर ने श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। आपने कहा कि आज मुझे यहां कर बड़ी प्रसन्नता हो रही है क्योंकि आप लोगों ने एक नहीं कई तपस्वीयो के दुसरा वर्षीतप कर रहें हैं अआपने जीवन का उत्थान किया है, मैं आपकी तपस्या को वंदन करता हूं।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अभय सुराणा ने कहा कि तप की अनुमोदना करना से हमारे बुरे कर्मों का क्षय होता है। आओ कुछ नया करें मेरे इस ध्येय वाक्य को हम निरंतर हर क्षेत्र में चाहे वो सा्धमी भाई बहनों की सेवा हो चाहे जीव दया हो,चाहे प्रतिभाओं का सम्मान हो, चाहे स्वास्थ संबंधी प्रोजेक्ट हो, हर क्षेत्र में हम अच्छा कार्य करने का प्रयास निरंतर कर रहे हैं। इसी के साथ सदस्यों के मनोरंजनार्थ विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित कर रहे हैं। आज हमने यहां आओ हंसे और सब को हंसाए के माध्यम से छिपी हुई प्रतिभाओं को प्रकट करने के लिए इस प्रकार के आयोजन वरदान साबित होते हैं। समारोह को कार्यक्रम के विशेष अतिथि नगरपालिका उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा ने कहा कि मुझे आज बहुत ही गर्व व प्रसन्नता के साथ कह सकता हूं कि वरिष्ठ संघ के हमारे ऊर्जावान अध्यक्ष अभय सुराणा ने इस वर्ष अपने दायित्व का कुशलतापूर्वक निर्वाह कर संस्था को एक नया आयाम दिया है।
वर्षीतप के तपस्वीयों का शाल माला व स्मृति चिन्ह से कीमा बहुमान
जिनमें प्रमुख श्रीमती ज्योति श्रीमाल, श्रीमती उषा चौहान,श्रीमती रंजना झामर श्रीमती पारसदेवी संघवी, श्रीमती सुशीला चपड़ोद श्रीमती इंदिरा सिसोदिया, श्रीमती सुशीला छाजेड़, श्रीमती उषा छाजेड़,श्रीमती श्रीकांता ओस्तवाल श्रीमती इंदिरा कोठारी आदि का हुआ बहुमान।
इनकी मनाई विवाह वार्षिकी
विवाह वार्षिकी चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने सभी दंपतियों को मंच पर आमंत्रित कर तिलक लगाया जिनमें प्रमुख सरदारमल जैन सुभाष डूंगरवाल अशोक लुक्कड़ प्रकाश संघवी आदि को अध्यक्ष एवं पदाधिकारीयों द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किया, तथा एक दूसरे ने माला पहना कर स्वागत किया।
जन्मदिन हंसकर सबके साथ मनाएं
जन्मदिन समारोह समिति चेयरमैन श्री नेमीचंद जैन ने आज इस मीटिंग में श्री सरदारमल चोरडीय़ा श्री मनोहर लाल चपड़ोद श्री नगीन सकलेचा श्री नरेंद्र संघवी श्री श्रेणीक चौहान श्री कनेश मेहता श्री पारस छाजेड़ श्री अशोक झामर श्री राजेंद्र कोचर श्री सुरेंद्र पोखरना श्रीमती कलादेवी लुक्कड़ आदि का जन्मदिन मनाया ,उन्हें तिलक लगाया माला पहनाकर स्मृति चिन्ह प्रदान किया।
इनकी रही उपस्थिति
श्री राजमल धारीवाल श्री चंदनमल कोठारी श्री शैतानमल दुग्गड श्री बाबूलाल नाहरश्री रमेशचंद जैन वकील श्री नेमीचंद जैन श्री बसंतीलाल चपड़ोद श्री शांतिलाल डांगी श्री सुरेश सुराना श्री श्रेणिक नांदेचा श्री सुशील मेहता श्री शांतिलाल दुग्गड़ सुशील जैन प्रकाश छाजेड़ वीरेंद्र राका अशोक राका सुशील मेहता अनिल पामेचा डॉक्टर अनिल छाजेड़ डॉ राजकुमार पीपाड़ा आदि सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति रही।
आओ हंसे और सब को हंसाए
इस कार्यक्रम के अंतर्गत सभी ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी जिसमें विजेता रहे श्रीमती मंजू जी चोरड़ीया श्रीमती मधु लुक्कड़ श्रीमती रेखा सुराणा श्रीमती पुष्पा चपड़ोद श्री शैतानमल दुग्गड श्री महावीर डांगी श्री प्रकाशचंद्र श्री श्रीमाल श्री पुखराज पटवा श्री सुरेश मेहता श्री नगीन सकलेचा श्री अनिल पावेचा आदि सदस्यों ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। सभी को कस्तूरी चाय एवं लक्ष्मी धूपबत्ती के पैकेट उपहार में दिए।
मीटिंग के प्रारंभ में पदाधिकारी द्वारा भगवान महावीर के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया तथा श्रीमती चंचल पटवा श्रीमती पुष्पा चपड़ोद ने मंगलाचरण कर प्रार्थना की प्रस्तुति दी ।संस्था की गतिविधियों की जानकारी सचिव पुखराज पटवा ने दी अतिथि परिचय संस्था के वरिष्ठ सुजानमल कोचटाने दिया। अतिथियों का स्वागत संस्था के पदाधिकारी द्वारा किया गया कार्यक्रम का संचालन श्री महावीर डांगी एवं प्रकाशचंद्र श्रीश्रीमाल ने किया आभार प्रदर्शन श्री पुखराज पटवा ने माना। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सदस्य दंपत्ति उपस्थित थे कार्यक्रम की सर्वत्र सराहना की गई। उक्त जानकारी नगीन सकलेचा ने दी।

Play sound