जावरा (अभय सुराणा)। परम पूज्य गच्छाधिपति श्रीमद विजय नित्यसेन सूरिश्वर जी म.सा. एवं आचार्य भगवंत श्रीमद विजय जयरत्न सूरिश्वर म.सा. की आज्ञानुवर्ती साध्वी श्री प्रीति दर्शना श्रीजी म.सा. की सुशिष्या साध्वी श्री रुचिदर्शना श्रीजी म.सा. द्वारा रचित गुरु भक्ति गीत का विमोचन जावरा तहसीलदार श्रीमती लीना जैन ने किया। इस गीत को जावरा निवासी श्रीमती शशि सिसोदिया ने स्वर दिए हैं । उल्लेखनीय है कि श्रीमती शशि सिसोदिया अपनी कोकिल कंठ आवाज के माध्यम से अनेक कार्यक्रमों में अपनी शानदार प्रस्तुति दे चुकी है ।