महापौर, निगम अध्यक्ष व विद्युत एवं यांत्रिकी समिति प्रभारी ने 8 नवीन कचरा संग्रहण वाहनों का किया लोकार्पण

रतलाम 2 जनवरी । रतलाम नगर को पूर्णत: कचरा मुक्त बनाये जाने हेतु नगर के प्रत्येक घर, दुकानों से 100 प्रतिशत कचरा संग्रहण किये जाने हेतु क्रय किये गये 8 नवीन कचरा संग्रहण वाहनों का लोकार्पण महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, विद्युत एवं यांत्रिकी समिति प्रभारी श्री अक्षय संघवी के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया। लोकार्पण पश्चात् वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर वार्डो में कचरा संग्रहण हेतु रवाना किया।
विद्युत एवं यांत्रिकी समिति प्रभारी श्री अक्षय संघवी ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में रतलाम नगर को नम्बर 1 बनाने हेतु नगर के प्रत्येक घर, दुकान से 6 प्रकार के कचरा पृथक-पृथक संग्रहित किये जाना है इस कार्य में ओर कचरा संग्रहण वाहनों की आवष्यकता के दृष्टिगत 68 लाख की लागत से 8 नवीन कचरा संग्रहण वाहन क्रय किये गये है। कचरा संग्रहण कार्य में ओर अधिक तेजी जाने हेतु 20 ओर नवीन कचरा संग्रहण वाहन क्रय किये जायेंगे।
इस अवसर पर स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन समिति प्रभारी श्री विशाल शर्मा, वित्त एवं लेखा समिति प्रभारी श्री पप्पू पुरोहित, यातायात एवं प्रबंधन समिति प्रभारी श्रीमती सपना त्रिपाठी, पार्षद सर्वश्री हितेश कामरेड, योगेश पापटवाल, परमानन्द योगी, श्रीमती निशा सोमानी, श्रीमती कविता चौहान, श्रीमती देवश्री पुरोहित, श्रीमती संगीता सोनी, श्रीमती शबाना, श्रीमती अनिता वसावा, श्रीमती माया पांचाल, श्रीमती स्मिता माहेश्वरी, श्रीमती आयुषी सांकला, नासिर कुरेशी, मोहम्मद सलीम बागवान, पूर्व महापौर परिषद सदस्य श्री पवन सोमानी के अलावा सर्वश्री राजेन्द्र चौहान, कृष्ण कुमार सोनी, हार्दिक मेहता, शेरू पठान, रमेश पांचाल, राजेश माहेश्वरी, कार्यपालन यंत्री श्री जी.के. जायसवाल, श्री मोहम्मद हनीफ शेख, उपयंत्री श्री मनीष तिवारी, श्री भूपेन्द्र सिंह, श्री अरूण चावड़ा आदि उपस्थित थे।