हलचल ट्रॉफी 2023 दूसरा दिन हुए दो मैच: पहला मैच में रतलाम इंडियन और दूसरा मैच में एमपी फौर्स रही विजय

रतलाम । बाबूस क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में आईटीआई खेल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट हलचल ट्रॉफी 2023 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुख्य अतिथि भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित एवं पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा रहे। मुख्य अतिथि अतिथियों ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त करने के पश्चात खेल का शुभारंभ किया । आज का पहला मैच फॉर यू क्रिकेट क्लब एवं रतलाम इंडियन के बीच खेला गया। जिसमें रतलाम इंडियन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 90 रन के साथ 07 विकेट बनाएं जवाब में फोर यु क्रिकेट क्लब ने 67 रन व 06 विकेट पर बना सकी। इसी तरह दूसरा मैच रिलाएबल क्रिकेट क्लब एवं एमपी फोर्स के मध्य खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए रिलाएबल क्रिकेट क्लब ने 12 ओवर में 86 रन बनाए 5 विकेट लिए जवाब में एमपी फोर्स द्वारा 10 ओवर में ही 8 विकेट से जीत लिया और जीत हासिल की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नीलेश पटेल, प्रिंस बन्ना, मिलन विनोद यादव, अजय गोमे, दिलीप सिंह, टोनी, देवराज, रितेश गुर्जर ,राजेंद्र सिंह, योगेंद्र जादौन, आजाद मितेश जैन, अमन महेश्वरी, राकेश प्रजापति ,विक्रम राठौर ,आशीष वर्मा, नारायण सांखला, नरेश आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दोनों ही मैचों में अंपायर इन निलेश यादव व दीपक द्वारा किया गया। स्कोरिंग स्पर्श चौहान द्वारा किया गया। इस मौके पर बाबू बंजारा, निलेश डफरिया, सुनील वर्मा, सचिन, संजय भाऊ, विजय शाह आदि उपस्थित थे । उक्त जानकारी हलचल रंगमंच के संयोजक राकेश मिश्रा ने दी।

Play sound