परम पूज्य कृष्णानंद महाराज जी व प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा प्रदेश महामंत्री हर्ष तिवारी ने संगठन महामंत्री का नियुक्ति पत्र प्रदान किया

रतलाम। गौ एवं गौशाला उत्थान संघ के प्रदेश संगठन मंत्री के दायित्व पर पं.शर्मा जी मनोनीत हुए , पं.डॉ.महेशचन्द्र शर्मा (डॉ.महेशानंद शास्त्री )को प्रदेश संगठन मंत्री की जवाबदारी संगठन के संरक्षक परम पूज्य कृष्णानंद महाराज जी पीठाधीश्वर मां बगलामुखी चैरिटेबल ट्रस्ट व प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा प्रदेश महामंत्री हर्ष तिवारी ने रतलाम पहुंचकर नयागांव राजगढ़ हनुमान मंदिर पर संगठन महामंत्री का नियुक्ति पत्र प्रदान किया , आयोजन में सर्वप्रथम सुंदरकांड का आयोजन कर धूमधाम से आतिशबाजी कर पुष्पाहार से आचार्य महेशचन्द्र शर्मा जी का स्वागत किया इस अवसर पर परम पूज्य कृष्णानंद महाराज जी ने समस्त हिंदूबंधुओं से अपील की गौमाता को अपने घर में हमेशा रोटी दे ओर जो गौमाता के प्रति शासन द्वारा गौशालाओ का अनुदान रोक लिया गया है तीस माह से गौशालाओ को भूमि आवंटन नही हो पा रही हैं साथ ही पूरे प्रदेश में गोचर भूमि अतिक्रमण से मुक्त हो इन विषयों पर प्रकाश डाला , गौ-गंगा-गीता व गायत्री अपने घर में विराजमान हो ऐसी सभी रतलाम वासियों से आग्रह किया , इस अवसर पर वैदिक जाग्रति ज्ञान-विज्ञान पीठ क़े संस्थापक ज्योतिषाचार्य पं.संजयशिवशंकर दवे , नयागांव राजगढ़ के समाजसेवी श्री नंदकिशोर जी शर्मा मेहरबान सिंह जी महेश जी सोडाणी हुकुमचंद जी चौरसिया एके श्रीवास्तव जी आदर्श शर्मा जी ओपी नागर जी अशोक जोशी कालू सिंह जी पं.नवीन जी भगवताचार्य पं.चेतन शर्मा पं.संजय मिश्रा व अन्य गणमान्य नागरिक रतलाम महानगर के उपस्थित हुए कार्यक्रम का संचालन शिवम संजय शर्मा जी ने किया वह आभार नंदकिशोर शर्मा जी ने माना..