श्री जैन दिवाकर पावन तीर्थ कोटा में नूतन वर्ष पर महामांगलिक का कार्यक्रम संपन्न

कोटा । श्री जैन दिवाकर पावन तीर्थ कोटा में प्रात: श्री भक्तामर स्त्रोत,दिवाकर चालीसा, उषभ के जाप,एवं महामांगलिक का आयोजन श्री जैन दिवाकर पावन तीर्थ बल्लभ बाड़ी कोटा पर जैन दिवाकरीय उप प्रवर्तक श्री राकेश मुनि जी मसा,सरलमाना महासती श्री श्यामा जी म सा, महासती श्री सुदर्शना जी मसा आदि ठाणा, चतुविध संघ के पावन सानिध्य में मनाया गया । इस अवसर पर झालावाड़ से भाजपा जिलाध्यक्ष संजय जैन (ताऊ) एवं डीएसपी श्री अंकित जैन पधारे एवं पावन तीर्थ संघ द्वारा उनका स्वागत सम्मान किया गया।
धर्म सभा में सवाई माधोपुर,चौथ का बरवाड़ा झालावाड़ रामगंजमंडी,बोलियां आदि कई शहरों के श्रावक श्राविका मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन महावीर जैन रानीपुरा ने किया । कार्यकम पश्चात महाप्रसादी एवं प्रभावना वितरण का आयोजन रखा गया ।

Play sound