
नई दिल्ली । जैन समाज के आस्था का विषय श्री सम्मेद शिखरजी तीर्थ के संदर्भ मे आज जैन समाज के देश के सभी प्रमुख पदाधिकारीओ ने श्री. भूपेंद्रजी यादव, केंद्रीय मंत्री, पर्यावरण मंत्रालय, भारत सरकार ने सौजन्य मुलाकात की ।
इस महत्वपूर्ण बैठक मे जैन समाज के सभी पदाधिकारीओं अपने अपने भूमिका रखी, मंत्री महोदय ने सभी के विचार सुने और आज दिनांक 05 जनवरी 2023 को ही जैन समाज के हक मे लिखित आदेश जारी करेंगे ऐसा आश्वासित किया। प्रतिनिधी मंडल मे महाराष्ट्र सरकार के मंत्री मंगल प्रभातजी लोढा, मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाशजी सकलेचा और अखिल भारतीय जैन अल्पसख्यंक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित गांधी, सांसद लेहरसिंह सिरोया, पूर्व सांसद सतपाल जैन, युवक महासंघ के चेअरमेन सुनील सिंघी, आनंदजी कल्याणजी पेढ़ी के श्रीपाल शाह, नाकोड़ा तीर्थ के रमेश मुथा, भाजपा जैन प्रकोष्ट के प्रदेशाध्यक्ष संदीप भंडारी, हितेश भाई मोता, विश्व जैन संगठन के संजय जैन, अशोक पटनी (आर.के मार्वल), आर.के जैन दिल्ली, गजराज जैन गंगवाल, शिखरचंद जैन पहाडिय़ा मुंबई, संतोष पंडारे, अल्पसंख्यांक महासंघ के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री सौरभ भंडारी, विपिन जैन, जे.के जैन, उमेश जैन, विकास अच्छा, दीपक मेहता आदी उपस्थित थे।