संपूर्ण विकास की अवधारणा के साथ आगे बढ़ रहा है रतलाम-श्री काश्यप

मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक का भूमि पूजन संपन्न

रतलाम । सड़क, पानी, बिजली, सफाई के साथ ही नागरिकों को आसानी से चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो तभी रतलाम नगर का संपूर्ण विकास होगा, मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह जी चौहान की संपूर्ण विकास की सोच का ही परिणाम है कि निःशुल्क उपचार हेतु रतलाम नगर में 10 संजीवनी क्लीनिक बनने जा रहे है।
उक्त उद्गार विधायक रतलाम शहर श्री चेतन्य जी काश्यप ने विनोबा नगर धोलावाड़ कार्यालय के पास 25 लाख की लागत से बनने जा रहे पहले संजीवनी क्लीनिक के भूमि पूजन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये।
उन्होने कहा कि नागरिकों का शासकीय अस्पतालों के प्रति विश्वास बढ़े तथा निःशुल्क उपचार की सोच के साथ माननीय मुख्यमंत्री जी श्री चौहान ने इस योजना को लागू किया है, संपूर्ण भारत में मध्यप्रदेश पहला राज्य है जो कि प्रत्येक शहर में नागरिकों को उनके घर के समीप ही निःशुल्क उपचार हेतु संजीवनी क्लीनिक स्थापित कर रहा है। कोरोना काल में रतलाम के मेडिकल कॉलेज ने रतलाम सहित आसपास के षहरों के सैकड़ो लोगो की जिंदगी बचाई थी।
श्री काष्यप ने बताया कि रतलाम शहर हेतु 10 संजीवनी क्लीनिक भवन निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई है प्रत्येक क्लीनिक 25 लाख की लागत से निर्मित होगा जिसमें नगर निगम की राषि सम्मिलित है। उन्होने बताया कि क्लीनिक में 3 कमरे, ओपीडी, मरीजो की बैठक व्यवस्था हेतु हॉल निर्मित होगा। क्लीनिक में एक एमबीबीएस डॉक्टर, फार्मेसिस्ट, नर्स सहित अन्य स्टाफ कार्यरत रहेगा। यहां मरीजो को निःशुल्क उपचार के साथ निःशुल्क दवाई तो प्राप्त होगी साथ ही 72 तरह की जांच भी मुफ्त होगी।
महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज बड़े ही हर्ष का विषय है कि विनोबा नगर में पहले संजीवनी क्लीनिक भवन निर्माण का भूमि पूजन होने जा रहा है। विधायक माननीय श्री चेतन्य जी काश्यप की रतलाम शहर के संपूर्ण विकास की सोच के फलस्वरूप हमें रतलाम शहर में नित नये विकास देखने को मिल रहे है। संजीवनी क्लीनिक स्थापित होने से नागरिक अपने घर के नजदीक संजीवनी क्लीनिक जाकर छोटी-छोटी बीमारियों का उपचार करवा सकेगें जिससे उन्हे तत्काल उपचार मिलने के साथ ही आर्थिक बचत भी होगी।
निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि रतलाम शहर के विकासवादी सोच के विधायक माननीय श्री चेतन्य जी काश्यप की संपूर्ण विकास की अवधारणा व अथक प्रयासों के परिणाम स्वरूप रतलाम नगर को 10 संजीवनी क्लीनिक की सौगात मिली है।
पूर्व महापौर श्री शैलेन्द्र डागा ने कहा कि रतलाम शहर के लिये यह सौगात अमूल्य है। नगर के नागरिकों को मूलभुत सुविधाऐं उपलब्ध होने के साथ ही अब निःशुल्क उपचार अपने घर के नजदीक ही मिलने लगेगा। नागरिकों को छोटी-छोटी बीमारियों के उपचार हेतु अन्य अस्पतालों में नही जाना पड़ेगा। विधायक माननीय श्री चेतन्य जी काश्यप ने माननीय मुख्यमंत्रीजी की सोच को धरातल पर उतारा है। संजीवनी क्लीनिक स्थापित होने से नागरिकों को निःशुल्क उपचार मिलने के साथ ही उनका आर्थिक विकास भी होगा।
पूर्व भाजपा जिला महामंत्री श्री मनोहर पोरवाल ने कहा कि सर्दी, जुकाम, बुखार आदि के उपचार हेतु या लोग आरएमपी डॉक्टर के पास जाते है या फिर मेडिकल स्टोर से दवा ले लेते है। संजीवनी क्लीनिक में एमबीबीएस डॉक्टर मरीज का परीक्षण करेगा तथा यहीं पर दवाई, जांच आदि निःशुल्क उपलब्ध होगी।
क्षेत्रिय पार्षद श्री शक्तिसिंह राठौर ने अपने स्वागत उद्बोधन में संजीवनी क्लीनिक निर्माण की जानकारी देते हुए बताया कि संजीवनी क्लीनिक इस क्षेत्र के लिये बहुत बड़ी सौगात होकर यहां के नागरिकों के लिये वरदान साबित होगा।
प्रारंभ में विधायक रतलाम शहर माननीय श्री चेतन्य जी काश्यप, महापौर श्री प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, पूर्व महापौर श्री शैलेन्द्र डागा, पूर्व भाजपा जिला महामंत्री श्री मनोहर पोरवाल, मंडल अध्यक्ष श्री आदित्य डागा, श्री कृष्ण कुमार सोनी, श्री विनोद यादव, महापौर परिषद सदस्य श्री पप्पू पुरोहित आदि का स्वागत क्षेत्रिय पार्षद श्री शक्तिसिंह राठौर व क्षेत्रिय नागरिकों द्वारा पुष्पहार व पुष्प गुच्छ से किया गया।
इस अवसर पर वित्त एवं लेखा समिति प्रभारी श्री पप्पू पुरोहित, पार्षद श्री हितेश कामरेड, श्रीमती निशा सोमानी, श्रीमती देवश्री पुरोहित, श्रीमती संगीता सोनी, श्रीमती शबाना, पूर्व महापौर परिषद सदस्य श्री पवन सोमानी के अलावा सर्वश्री गौरव त्रिपाठी, शेरू पठान, लोकेश जायसवाल, पूजा शर्मा, हर्ष जाधव, शुभेन्द्र गुर्जर, राणावत जी, पुष्पेन्द्र सिंह, संदीप मौर्य, धर्मवीर गेहलोत, विशाल जैन सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रिय नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन श्री विनोद यादव ने किया व आभार श्री शुभेन्द्र गुर्जर ने माना।

Play sound