बंधु बेलड़ी की प्रेरणा से आयोजित रतलाम के छ:रि पालित पैदल संघ का बुधवार को पालीताणा में प्रवेश

500 से अधिक यात्री हर दिन कर रहे है दादा की भक्ति

रतलाम। बंधु बेलड़ी प.पू.आ.श्री जिनचन्द्रसागरसूरिश्वरजी म.सा. की प्रेरणा से अयोध्यापुरम तीर्थ से श्री सिद्धाचल महातीर्थ पालीताणा तक श्री सिद्ध गिरिराज परिवार रतलाम द्वारा आयोजित भव्य छह दिवसीय छ:रि पालित पैदल संघ यात्रा बुधवार को पालीताणा में प्रवेश करेगी। कोई 500 से अधिक तीर्थयात्री तीन दिन में अब तक 35 किमी की पैदल यात्रा भक्तिभाव के साथ पूर्ण कर चुके है।
आज हजारों दीप जगमगाएंगे
बंधु त्रिपुटी पू.आ.श्री अशोकसागरसूरिश्वरजी म.सा.,पू.आ.श्री जिनचन्द्रसागरसूरिश्वरजी म.सा. एवं पू.आ.श्री हेमचन्द्रसागरसूरिश्वरजी म.सा. सहित कई आचार्यश्री आदि सुविशाल श्रमण श्रमणीवृंद की पावन निश्रा में रतलाम का पैदल संघ अयोध्यापुरम तीर्थ से महेंद्रपुरम, गुणोंदय धाम होकर शंखेश्वरपुरम तीर्थ पहुंच चुका है। आज 10 जनवरी को मंगलवार को अढ़ीद्वीप क्षेत्र में गिरिराज के वधामणा होगा। गिरिराज की भव्य प्रतिकृति तैयार कर पुष्पों के साथ विविध वस्तुओं की वर्षा कर वधामणा किया जायेगा। हजारों दीप जगमगाएंगे।
भव्य सामैया के साथ प्रवेश
पैदल यात्रा का बुधवार 11 जनवरी को पालीताणा में प्रवेश होगा। इस अवसर पर भव्य प्रवेश सामैया निकाला जायेगा। प्रवेश सामैया में सैकड़ों तीर्थयात्री, हाथी, बैलगाड़ी में भगवान का रथ, बेंड बाजे, ढोल ताशे आदि प्रमुख आकर्षण रहेंगे। पालीताणा के प्रमुख मार्गो से होकर पैदल संघ तलेटी पर दादा के दर्शन वंदन के लिए पहुंचेगा। जिसके बाद गुरुवार 12 जनवरी को सैकड़ों यात्री आचार्यश्री की निश्रा में गिरिराज की यात्रा करेंगे। यही संघमाला का आयोजन होगा।
उत्साह और उमंगपूर्वक प्रतिदिन भक्ति
7 जनवरी से अयोध्यापुरम तीर्थ से आरम्भ हुए छ:रि पालित पैदल संघयात्रा में प्रतिदिन विश्राम स्थल पर उत्साह और उमंग से परिपूर्ण वातावरण में परमात्मा की भक्ति हो रही है। सुबह परमात्मा का शक्रस्तव अभिषेक, दोपहर में व्याख्यान और शाम को दादा आदिनाथजी की भव्याति भव्य अंगरचना के साथ संगीतमय भक्ति के साथ महाआरती होती है। बैंड की सुमधुर स्वर लहरियों के बीच लाभार्थी परिवार गजराज पर सवार होकर दादा की भक्ति एवं आरती करने के लिए पहुंचते है। प.पू.आ.श्री जिनचन्द्रसागरसूरिश्वरजी म.सा. की पावन प्रेरणा एवं निश्रा में छ:रि पालित पैदल संघयात्रा की घोषणा गत वर्ष 27 मई को रतलाम में आयोजित दीक्षा महोत्सव के अवसर पर की गई थी।
संघपति परिवारों का बहुमान
छ:रि पालित पैदल संघयात्रा के लिए संघपति परिवारों में रखब भंडारी, पारस भंडारी,अशोक भंडारी,सुनील भंडारी परिवार, वर्धमान श्रीमती लीलाबेन गाँधी मिर्चीवाला परिवार, स्व.खुमानसिंह – स्व.श्रीमती कंचनभाई कोठारी प्रकाशचंद्र पुष्पाबेन कोठारी परिवार, संघपति एवं ध्वजा चढ़ाने के लाभार्थी श्रीमती रोशनबाई भंवरलाल भाणावत परिवार, श्रीमती कमलाबाई सीरेमल सुराणा शांतिलाल हस्तीमल सुराणा परिवार, स्व.श्रीमती पुण्यवंता शांतिलाल पोरवाल परिवार,नाथूलाल समरथमल संघवी परिवार एवं श्रीमती मोहनबाई स्व.शांतिलाल लुणावत परिवार आदि शामिल है। जिनका पैदल संघ यात्रा के दौरान जगह जगह विभिन्न संस्थाओं द्वारा बहुमान किया जा रहा है।

Play sound