
रतलाम । स्वच्छ रतलाम सुंदर रतलाम स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 नगर निगम रतलाम एवम महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों की ओर से शासकीय कन्या महाविद्यालय में स्वच्छता पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर माननीय श्री प्रहलाद जी पटेल, निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट एवम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर आर के कटारे द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवम डीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत प्राचार्य द्वारा किया गया । राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओ ने अतिथियों का स्वागत एन एस एस का बैज लगाकर किया ।
मुख्य अतिथि महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि बेटियां दो घरों को आबाद करती है मैं आज यहां देख रहा हूं कि यहां की बेटियां अपने माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा कर रही है इस शहर का दायित्व भी मैं आज से आप बेटियों को देना चाहता हूं क्योंकि सभी सर्वोच्च पदों पर बेटियां आसीन है तो मैं चाहता हूं कि स्वच्छता के लिए भी बेटियां ही आगे आए, सफाई अभियान में सहयोग करें अगर भविष्य में रतलाम स्वच्छ सर्वेक्षण में अव्वल हुआ तो उसमें बेटियों का बड़ा योगदान होगा क्योंकि आप सबके साथ के बिना स्वच्छता सर्वेक्षण आगे नहीं बढ़ सकता ।।
इस अवसर पर नगर निगम के आयुक्त श्री भट्ट जी ने शहर के बारे में बताया कि शहर की आबादी 3 लाख से ज्यादा है और हमारे सफाई कर्मी एक हजार के करीब है इसलिए हम सब की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि सभी अपने-अपने घरों से कचरा अलग कर कचरे की गाड़ी में डालें साथ ही उन्होंने पॉलिथीन के उपयोग पर भी लोगों को जगाया और कहा कि सभी लोग कम से कम पॉलिथीन का उपयोग करें एवं छात्राओं से आह्वान किया कि वे सभी मिलकर एक अभियान चलाएं जिसमें लोग पॉलिथीन को छोड़ कपड़े के थैले के प्रयोग करने लगे।
कार्यक्रम में छात्रा मीनाक्षी व्यास ने अपने विचार रखते हुए कहा एक युवा होने के नाते मैं कहना चाहूंगी कि जब तक हम शासन और प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर नहीं चलेंगे तब तक हम शहर को स्वच्छ नहीं बना पाएंगे। हमें स्वच्छता को गंभीरता से लेना होगा एवं इस दिशा में सभी को कार्य करने होंगे ।
नगर निगम मैं कार्यरत श्री शैलेन्द्र गोठवाल जी ने कहा यह उत्सव का दिन है कि हम स्वच्छ सर्वेक्षण में आपके महाविद्यालय में आए। रतलाम में महापौर जी की अगवानी में स्वच्छता पर बहुत कार्य किए जा रहे हैं इसके अलावा महापौर हेल्पलाइन और रैन बसेरे जैसे कार्य भी किए जा रहे हैं
कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्रा फातिमा खान ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अस्वच्छता हमारे देश पर एक दाग के समान है जो हमारे देश के बच्चों की अस्वस्थता का कारण भी बन रहा है । हमारा यह कर्तव्य है कि हम अपने माननीय प्रधानमंत्री जी के इस अभियान में पूर्ण योगदान देकर स्वच्छ सर्वेक्षण में रतलाम को अव्वल बनाये। फातिमा ने अपनी कविता के माध्यम से भी स्वच्छता का संदेश दिया ।
कार्यक्रम में स्वच्छता पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी हुआ जिसमें छात्राओं ने उत्तर दिए और उन्हें प्रोत्साहन के रूप में पुरस्कार भी दिया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर के कटारे ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य यही है कि हम सब जागरूक हो सके व रतलाम की स्वच्छता में सहयोग दे पाए हम मूलभूत अधिकारों की बात करते हैं परंतु वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय कर्तव्यों को भूल जाते हैं इनमें से एक कर्तव्य स्वच्छता है ।इसलिए हम सबका दायित्व है कि स्वच्छता बनाए रखें क्योंकि स्वच्छता होगी वहां एकाग्रता होगी, सफलता होगी इसलिए हम सब इसमें आगे बढ़े और रतलाम को स्वच्छ बनाने में सहयोग दें।
उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ अनिल जैन डॉ सुरेश चौहान डॉ वी के जैन डॉ बी एस बामनिया प्रो सुषमा कटारे डॉ एम जोशी डॉ पुष्पा कपूर प्रो नारायण विश्वकर्मा डॉ मधु गुप्ता डॉ माणिक डांगे डॉ मीना सिसोदिया डॉ संध्या सक्सेना डॉ रोशनी रावत डॉ बी वर्षा डॉ स्नेहा पंडित डॉ जेपी पंड्या डॉ एस पी गिरी डॉ सुनीता श्रीमाल डॉ सरोज खरे डॉ सुप्रिया पैठणकर डॉ आनंद सिंदल डॉ स्वर्णलता ठन्ना प्रो देवेंद्र हरोड डॉ रितिका श्रीवास्तव डॉ तबस्सुम पटेल प्रो प्रीति शर्मा प्रो रविराज विश्वकर्मा, प्रो सौरभ गुर्जर, प्रो दिवाकर भटेले, डॉ निशा निमावत, प्रो खुशबू , प्रो रंजीता एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनामिका सारस्वत ने किया एवं आभार प्रो नीलोफर खामोशी ने व्यक्त किया ।