धूलचन्द पन्नालाल कटारिया परिवार ने किया भूमि पूजन
रतलाम । स्टेशन रोड स्थित जैन स्थानक भवन का पुनर्निर्माण किया जाएगा । इसके निर्माण कार्य का बुधवार को श्री वर्द्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ ट्रस्ट बोर्ड ने शिलान्यास कराया । शिलान्यास शहर के प्रतिष्ठित सुश्रावक धूलचन्द पन्नालाल कटारिया परिवार ने भूमि पूजन कर किया।
कार्यक्रम के आरंभ में अतिथियों का स्वागत ट्रस्ट बोर्ड के मंत्री महेंद्र चाणोदिया ने किया| ट्रस्टी बाबूलाल सेठिया ने अंशदान राशि की रूपरेखा प्रस्तुत की ।ट्रस्टी प्रकाश मूणत ने निर्माण कार्य एवं ट्रस्ट बोर्ड की गतिविधियों पर प्रकाश डाला । अध्यक्ष इंदरमल मांडोत, ट्रस्टी बाबूलाल व्होरा रंगलाल चोरड़िया, विनोद भंडारी आज़ाद मेहता आदि ने शिलान्यासकर्ता परिवार उदघाटन कर्ता शांतिलाल कोठारी परिवार, इंजीनियर महावीर छाजेड़ ठेकेदार राजेश अरोरा का शाल, श्री फल एवं माला से स्वागत किया| इस अवसर पर साधुमार्गी जैन श्री संघ के अध्यक्ष सुदर्शन पिरोदिया, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष ललित पटवा, श्री धर्मदास जैन संघ के अध्यक्ष अशोक चतुर मंचासीन रहे । कार्यक्रम में सभी संप्रदाय के श्रावकगण उपस्थित रहे | अंत में आभार ट्रस्ट बोर्ड के ट्रस्टी कांतिलाल छाजेड़ ने माना ।