मकर सक्रांति के उपलक्ष्य में नगर के सभी वृद्धाश्रमों में सामूहिक भोज का आयोजन वाघेला गोसेवा जीव दया समिति द्वारा करवाया जाएगा

रतलाम। मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में नगर के सभी प्रमुख वृद्धाश्रमों में सामूहिक भोज का आयोजन वाघेला गोसेवा जीव दया समिति द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मकर संक्रांति के पावन पर्व पर नगर के प्रमुख वृद्धाश्रमों में अन्नपूर्णा वृद्धाश्रम सिलावटो का वास, ईश प्रेम बस्ती धोलावाड़ रोड जहां कुष्ठ रोगी परिवार रहते हैं निर्मला भवन वृद्धाश्रम काटजू नगर, त्रिवेणी स्थित बद्रीनारायण क्षेत्र व त्रिवेणी रोड स्थित बकरा गौशाला में गौ सेवा के सभी कर्मचारियों को मीठा भोजन कराया जावेगा। जिसमें मकर संक्रांति का खिचड़ा, छोड़ की कचोरी, सब्जी में मटर पनीर , दाल ,चावल, रोटी ,पूड़ी वृद्ध जनों को खिलाई जावेगी। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन 14 तारीख शनिवार को प्रातः 11:00 श्री दंडी स्वामी मठ के महंत श्री आत्मानंद जी सरस्वती, नगर निगम एमआईसी मेंबर सपना त्रिपाठी के मुख्य अतिथि में आयोजन किया जावेगा। जीव दया समिति के प्रमुख दिनेश वाघेला, बाबूलाल सिसोदिया, गोविंद सिंह शेखावत, कैलाश सोमानी व महिला मंडल के प्रमुख श्यामा वाघेला,आशा भट्ट,शकुंतला सिसोदिया ने नगर की मुख्य आयोजन अन्नपूर्णा वृद्धाश्रम पर किया धर्म परायण जनता से निवेदन किया है कि इस मकर संक्रांति के पावन पर्व पर वृद्धजनों की सेवा कर पुण्य लाभ लेवे।मुख्य आयोजन अन्नपूर्णा वृद्ध आश्रम लक्कड़पीठा रोड पर किया जाएगा आप सभी नगरवासी सादर आमंत्रित हैं। यह जानकारी गो सेवा समिति वाघेला गो सेवा समिति प्रमुख दिनेश वाघेला ने दी।

Play sound