खेलों से अनुशासन आता है, अनुशासन से चरित्र निर्माण होता है

44 वीं राज्य स्तरीय ओपन थ्रो बॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ

रतलाम । 44 वीं राज्य स्तरीय दो दिवसीय ओपन थ्रो बॉल प्रतियोगिता 2023 का शुभारम्भ आज उत्कृष्ट विद्यालय के खेल मैदान पर शुभारम्भ हुआ । प्रतियोगिता में 21 टीमों के लगभग 300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया । जिसमें महिला एवं पुरूष दोनो टीमें शामिल है। दो दिवसीय प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर अतिथि भाजपा जिला महामंंत्री प्रदीप उपाध्याय, अध्यक्ष क्रीडा भारतीय गोपाल मजावदिया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य सुभाष कुमावत, क्रीड़ा भारती अनुज शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी के.सी. शर्मा, जिला क्रीडा अधिकारी आर.सी. तिवारी, डॉ. मयंक झालानी, सचिव कस्तुरे इंदौर (विश्वामित्र विक्रम अवार्ड), आदि ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर किया एवं स्वयं खेल कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया ।
प्रारम्भ में ओपन थ्रो बॉल एसोसिएशन के दीपेन्द्र ठाकुर ने अध्यक्षीय उदबोधन दिया। प्रदीप उपाध्याय ने सम्बोधित करते हुए सभी खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं व बधाई देते हुए कहा कि खेलों से ही अनुशासन आता है एवं अनुशासन से चरित्र निर्माण होता है । इस अवसर पर गोपाल मजावदिया, सुभाष कुमावत, विप्लव जैन आदि ने भी सम्बोधित करते हुए सभी को शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।
इस मौके पर सुबोध चौरसिया, राजु श्रीवास्तव, ओम सूर्यवंशी, गिरीश सोनी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन महेन्द्रसिंह सोलंकी ने किया एवं आभार वीरेन्द्र गुर्जर ने माना ।

Play sound