रतलाम । मकर सक्रांति के अवसर पर सनातन धर्मसभा महिला मंडल द्वारा त्रिवेणी तट पर महिलाओं ने गुल्ली डंडा खेला। राखी व्यास की अध्यक्षता में एक दिवस पूर्व मकरसंक्रांति का उत्सव मनाया गया। सनातन धर्मसभा महिला अध्यक्ष राखी व्यास ने बताया कि महिलाओ ने एक दूसरे को हल्दी कुमकुम लगा कर सुहाग सामग्री दी। सुहाग की लंबी आयु की कामना की। इस अवसर पर पदमा उपाध्याय, भावना सोमानी, नीना निरंजनी, जया सोमानी, कौशल्या त्रिवेदी, नमिता शुक्ला, आशा शर्मा, रितु त्रिपाठी, वन्दना पोरवाल, गीता शर्मा, ज्योति सोनी, माधुरी शर्मा, रीना सोनी, पुष्पा मजावदीया, सुनीता शर्मा, रानी पंवार, आदि महिलाएं उपस्थित थी। यह जानकारी महिला अध्यक्ष राखी व्यास ने दी।