रतलाम । माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा टी.बी. मुक्त भारत अभियान अंतर्गत देशवासियों से आवाहन किया है कि देश से टीबी रोग की मुक्ति हेतु जनभागीदारी अतिआवश्यक है , इस क्रम में देशवासी प्रत्येंक टीबी रोगी हेतु एक पोषण टोकरी स्वेच्छा से प्रदाय करे । रोगी को समय पर उपचार एवं उपचार के साथ पोषण सहायता टी.बी. मुक्त भारत के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा । इस विचार को आत्मसात कर श्री मॉजरेकर ने नि-क्षय मित्र बनकर आज जिला क्षय केन्द्र रतलाम में उपस्थित होकर स्वामी विवेकानन्द जी के जन्मोत्सव युवा दिवस के उपलक्ष्य में शहर के तीन टीबी रोगियों को फूड बास्केट प्रदाय की । फूड बास्केट वितरण कार्यक्रम में डॉ. अभिषेक अरोरा जिला क्षय अधिकारी एवं कार्यालय स्टॉफ द्वारा नि-क्षय मित्र का आभार व्यक्त किया ।