जैन सोश्यल ग्रुप ,जावरा नवकार का पारिवारिक मिलन व संयुक्त परिवार का सम्मान समारोह कार्यक्रम सम्पन्न

जावरा ( अभय सुराणा) । हमारे देश में संयुक्त परिवार की व्यवस्था पुराने समय से ही चली आ रही हैं।संयुक्त परिवार वह हैं जहां एक से अधिक पीढ़ी(Generation)के सदस्य एक छत के नीचे रहते हैं.इनमे दादा-दादी(Grand parents)माता- पिता,चाचा-चाची और उनके बच्चे शामिल हैं.भारत में अभी भी संयुक्त परिवार का चलन हैं,लेकिन कई ऐसे कारण हैं जिनकी वजह से अब जॉइंट फैमिली की संख्या कम होती जा रही हैं.हालाकि संयुक्त परिवार में रहने के कई फायदे भी हैं. ऐसे में आज भी संयुक्त परिवार के महत्व को नकारा नहीं जा सकता.यही वजह हैं की एकल परिवार के इस युग में भी संयुक्त परिवार का चलन मौजूद हैं.
संयुक्त परिवार के चलन की परंपरा बनी रहे इस हेतु जैन सोश्यल ग्रुप , जावरा नवकार ने एक पारिवारिक मिलन समारोह “स्नेह बंधन” का आयोजन संयुक्त परिवार की अनमोल विरासत के सम्मान एवम सांस्कृतिक कार्यक्रमो व सहभोज के साथ स्थानीय बी.एल.एम.पेलेस खांचरोद रोड जावरा पर 11.01.2023 बुधवार को संपन्न हुआ जिसमे जैन सोश्यल ग्रुप जावरा नवकार के 45 ऐसे परिवारों के सदस्यों का सम्मान किया जो आज भी संयुक्त रूप से साथ रहते हैं।निश्चित ही इस प्रकार के आयोजन से हम सभी को प्रेरणा लेना चाहिए और हर संभव कोशिश करना चाहिए की घर परिवार में संयुक्त रूप से रहे ताकि एक दूसरे के सुख दुःख में सदैव काम आ सके संयुक्त परिवार में रहकर जीवन का आनंद लें और राग, द्वेष, अहंकार, से अपने आप को दूर रखें।
इस कार्यक्रम में जैन समाज के प्रमुख प्रदीप चौधरी , बाबूलाल खेमसरा,विनोद मूणत, विजय आंचलिया, अशोक लुक्कड़, एच एल मेहता, संघवी इंदरमल दसेड़ा, अजीत चत्तर, राकेश मेहता, सुरेश पगारिया, सुरेश सकलेचा आदि मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संघवी इंद्रमल जी दसेडा साफावाला ने रोजाना जीवदया पर 1 वर्ष तक प्रति रविवार हरे चारे की ट्राली के लिए 75000 की राशि पुनः संस्था को भेंट की खूब खूब अनुमोदना सभी ने की।
समारोह के विशेष आकर्षण – दंपति सदस्यों एवम बच्चो की आकर्षक प्रस्तुति, पायजन ग्रुप रतलाम की धमाकेदार प्रस्तुति, साफा पहनाकर अतिथियों एवम अभिभावकों का सम्मान, आकर्षक सेल्फी पॉइंट, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान हेतु नवकार अवार्ड।
इसके साथ साथ ड्रेस कोड पुरुष के लिए सूट/ब्लेजर, महिलाओं के लिए हेवी साड़ी पहनकर आने से कार्यक्रम शोभायमान हो गया।
अध्यक्षीय उद्बोधन मनोज मेहता द्वारा दिया गया संस्थापक अध्यक्ष संजय आचलीया, कार्यक्रम संयोजक दिनेश भंडारी, धर्मेश खारीवाल, सुभाष टुकड़िया, अभिषेक बोरदिया, वीरेंद्र खेमसरा, नरेंद्र कांठेड़ ,मनीष पावेचा ,आशीष कोठारी, मनीष सकलेचा ,सुमित दसेडा, हर्षित पगारिया, राहुल बरैया , विजय दद्दा पीयूष जावरा पब्लिक नवीन चपरोद, सौरभ मेहता, राकेश ओस्तवाल, पीयूष चौधरी ,अंकित लुक्कड, अरुण धारीवाल, सौरभ रुनवाल, गौरव लूनिया ,अनमोल सुराणा, संजय सकलेचा उपस्थित थे कार्यक्रम का सफल संचालन साक्षी जैन ने एवं आभार प्रदर्शन मनीष पावेचा ने किया।

Play sound