जैन सोशल ग्रुप रतलाम संस्कार द्वारा मकर संक्राति के पर्व पर निराश्रितों को गरम ऊनी टोपे, कंबल एवं मिठाई के पैकेट वितरित किए

रतलाम । जैन सोशल ग्रुप रतलाम संस्कार के द्वारा किसी के सपनों की डोर बनो, खुशियां अपने आप मिलेगी स्लोगन के अन्तर्गत मकर संक्रांति के इस पावन पर्व पर एवं सर्दी से कप-कपाते लोगों को राहत देने के लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन एवं सड़क किनारे रह रहे गरीब निराश्रित लोगों को गरम ऊनी टोपे, कंबल एवं मिठाई के पैकेट वितरित किए। ग्रुप अध्यक्ष रितेश मांडोत एवं सचिव अंकित गोरेचा उपाध्यक्ष यतींद्र लोढ़ा, कोषाध्यक्ष नवीन गांधी, अंकित तलेरा ने बताया कि सदस्यों द्वारा रात्रि में जाकर के विभिन्न स्थानों पर ऊनी टोपे कंबल एवं मिठाई के पैकेट वितरित किए । यह वितरण रतलाम के विभिन्न चौराहे पर रह रहे निराश्रितों में वितरण किया गया । इस पुनीत कार्य की कार्यकारिणी सदस्य दिनेश पटवा, संदेश काटकानी, मनोज गुगलीया, आशीष छाजेड़, नीलेश मूणत, राजेश बोराणा, शोभित सेठिया, अभिषेक भंडारी एवं ग्रुप के सभी सदस्यों ने इस पुनीत कार्य की बहुत-बहुत अनुमोदना की ।

Play sound