जावरा (अभय सुराणा) । मॉर्निंग वॉक क्लब के सदस्य अमित जी ताम्रकर का जन्म दिन परम्परानुसार”जैन स्वीट्स”पर मनाया गया एवं ओपन जीम में म्यूजिक सिस्टम भेंट करने वाले श्री कैलाश जी सेठिया ओर अमित जी मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनका बहुमान किया गया । इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अभय जी सुराणा,डी पी धाकड़ जी, विरेंद्र सिंह जी सोलंकी, चंद्रप्रकाश जी ओस्तवाल( चंदू भैया) किशोर जी शाकल्य ने हास्य संस्मरण सुनाकर हसीं ठहाके मौज मस्ती के माहौल में चार चांद लगाये । कार्यक्रम का संचालन निकुम पुरोहित ओर आभार पार्षद शिवेंद्र माथुर” छोटू ने व्यक्त किया । म्यूजिक सिस्टम भेट करवाने के प्रेरणा स्त्रोत अतुल मेहता,रवि दुग्गड़ एवं सुरेंद्र सारडा को भी धन्यवाद प्रेषित किया । कार्यक्रम व्यवस्था विकल्प चौरड़िया ,सी डी लालवानी एवं महेंद्र जी धाकड़,विनोद जी चौरसिया द्वारा संचालित की गयी, हैप्पी बर्थ डे टू यू सांग डॉ देवेंद्र जी भार्गव द्वारा प्रस्तुत किया गया । अंत मे गृप फोटो के साथ सामूहिक रूप से हसीं ठहाके लेकर टेंशन फ्री लाईफ़ जीने का संकल्प लिया गया ।
