

रतलाम। सनातन सोश्यल ग्रुप का स्थापना दिवस मकर संक्रांति पर धार्मिक आयोजनों के साथ संत आत्मानंदजी सरस्वती कांचीपुरम् के सानिध्य में मनाय गया। शहर के मध्य स्थित श्री मेहंदीकुई बालाजी मंदिर पर महासुंदरकांड पाठ का आयोजन कर महाआरती की गई। इसके बाद प्रसादी का वितरण किया गया।
स्थापना दिवस के अवसर पर मेहंदी कुई बालाजी मंदिर पर महासुंदरकांड का पाठ पंडित गोपालकृष्ण शर्मा एवं साथियों द्वारा किया गया। सुंदरकांड पाठ के साथ भजनों की प्रस्तुति पर भक्तजन झूम उठे। इस दौरान श्री मंगलनाथ महाकाल रक्तदान मंडल के सदस्यों द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। सायं 7 बजे महाआरती की गई। इस दौरान सनातन धर्मसभा अध्यक्ष कन्हैयालाल मोर्य, ग्रुप संयोजक मुन्नालाल शर्मा, अध्यक्ष अनिल पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, अनिल झालानी, पूर्व निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल, संदीप व्यास, प्रदीप उपाध्याय, पार्षद दिलीप गांधी, हितेश शर्मा (कामरेड), पवन सोमानी, अरुण राव, मोहनलाल धभाई, जनक नागल, आदित्य डागा, राजेश माहेश्वरी, बसंत पंड्या, प्रहलाद राठौरर्, राकेश नागर, दिनेश राठौड़, निलेश सोनी, रवि पंवार, गोपाल शर्मा, नवनीत सोनी, विशाल अग्रवाल आदि ने बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर धर्मलाभ लिया।