

रतलाम। शहर में चल रहे 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन शाम को सर्वधर्म सम्मेलन का आयोजन कर धर्मगुरुओं का सम्मान किया गया। मुख्य रूप से श्रृंगेरी मठ के स्वामी आत्मानंद सरस्वती, संत निरंकारी मंडल से राजकुमार जी गनवानी, अखंड आश्रम से महंत देवस्वरूप जी स्वामी, शहर काजी जनाब अहमद अली, भागवताचार्य ब्रह्मर्षि हेमंत कश्यप जी विशेष रूप से मौजूद रहे।
गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ के विवेक चौधरी ने बताया धर्मगुरुओं का स्वागत गायत्री परिवार नगर मुख्य ट्रस्टी पातीराम शर्मा, प्रकाश प्रभु राठौड़, एमएम साहू ने किया। धर्मगुरुओं ने वर्तमान समय की आवश्यकता के रूप में मानवीयता, संवेदनशीलता तथा परस्पर सहयोग, समन्वय के बारे में विस्तार संबोधित कर धर्म के प्रति अलख जगाई। साथ ही गायत्री परिवार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस दौरान धर्मगुरुओं का तिलक लगाकर दुपट्टे से स्वागत किया गया। साथ में युग साहित्य भेंट किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में गायत्री परिजनो व अन्य मौजूद रहे। संचालन विकास शैवाल ने किया।