रतलाम 15 जनवरी । मप्र राज्य आनंद संस्थान द्वारा 14 से 28 जनवरी तक ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र में आनन्द उत्सव मनाया जा रहा है जिसके तहत नगर निगम तथा आनन्दक द्वारा 100 मीटर दौड़ का आयोजन आज 17 जनवरी सोमवार को अमृत सागर उद्यान में सांय 04ः00 बजे किया गया है।
नगर निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट ने बताया कि आनन्द उत्सव के तहत 24 जनवरी तक विभिन्न गतिविधि का आयोजन किया गया है जिसके तहत 16 जनवरी को 100 मीटर दौड़ (रेस), 17 जनवरी को भजन संध्या, 18 जनवरी को चेयर रेस, 19 जनवरी को श्रमदान, स्वच्छता गतिविधियां, 20 जनवरी को नुक्कड़ नाटक, 21 जनवरी को चित्रकला प्रतियोगिता, 22 जनवरी को रस्साकस्सी, रंगोली प्रतियोगिता, चेयर रेस, 23 जनवरी को सफाई मित्रों का सम्मान व 24 जनवरी को नदी व तालाब की सफाई की जायेगी।