कलीमी कॉलोनी में आज लगेगा निगम का बकाया वसूली शिविर

रतलाम । नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निगम से संबंधीत करों को जमा कराने हेतु वार्ड वार बकाया वसूली शिविर 19 जनवरी 2022 से आयोजित किये गये है जो 17 मार्च 2023 तक चलेंगे।
आयोजित शिविरों में नागरिक नगर निगम की बकाया संपत्तिकर, जलकर, दुकान, गुमटी किराया, लायसेंस शुल्क एवं विकास शाखा से संबंधित भवन की किश्त तथा भू-भाटक की बकाया राशि जमा करा सकेगें।
वार्ड वार आयोजित किये गये वसूली शिविरो के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 11 के लिये 17 जनवरी को कलीमी कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 11 व 12 के लिये 18 जनवरी को राजेन्द्र नगर मेन रोड, वार्ड क्रमांक 9, 10, 46 व 48 के लिये 19 से 20 जनवरी को काटजू नगर मेहरा नर्सिंग होम, वार्ड क्रमांक 43, 46 व 48 के लिये 23 जनवरी को वेदव्यास कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 15 व 16 के लिये 24 जनवरी को कल्याण नगर में कार्यालयीन समय में शिविर आयोजित किये गये है।

Play sound