आनन्द उत्सव के तहत हुई 100 मीटर की रेस व लाफिंग शो

विजेताओं को प्रशस्ती पत्र से किया सम्मानित

रतलाम । नगर निगम रतलाम द्वारा अमृत सागर गार्डन में आनन्द उत्सव मनाया गया जिसमें शाम के समय गार्डन में टहलने घूमने वाले आमजन के साथ आनंदात्मक गतिविधियां करते हुए मनाया गया, कार्यक्रम में महिला , पुरुष, ओर सीनियर सिटीजन की 100 मीटर की रेस करवाई गई ओर लाफिंग शो भी करवाया गया।
प्रतियोगिताओं में सीनियर सिटीजन में अशोक मेहता, ए.पी. सिंह, बीएस पंवार, महिलाओं में रोशनी वर्मा, भूमिका राठौर, सीमा कतीजा पुरुषों में विकास शर्मा, अर्जुन चौधरी, सूरज जाटव ने क्रमशः पहला दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया सभी विजेता प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अथिति स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समिति प्रभारी श्री विशाल शर्मा, पूर्व पार्षद श्री सतीश जी भारतीय, राजू हॉकी, शैलेन्द्र गोठवाल ,सीमा अग्निहोत्री, अशोक मेहता, एपी सिंह स्वास्थ्य अधिकारी समस्त जोनल अधिकारी, जीतमल नागर व एच एम एस की टीम व नागरिकगण उपस्थित रहे।
आंनद उत्सव कार्यक्रम की इसी कड़ी में आज 17 जनवरी मंगलवार को वृद्धाश्रम में शाम 4 बजे से भजन कीर्तन का कार्यक्रम रखा जाएगा।

Play sound