प्रदेश और देश की भाजपा सरकार ने महिलाओं की चिंता करते उनके भविष्य को मजबूत बनाने के लिए अनेक कार्य किए – श्री सोनी

जावरा (अभय सुराणा) । प्रदेश की बेटियों को समाज में सशक्त एवम उनके भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह की सरकार ने उनके जन्म से लेकर विवाह तक जो कल्याणकारी योजनाएं बनाई उसकी वजह आज प्रदेश की लाखो बेटियो को लाडली लक्ष्मी के नाम से जाना जाता है,उनकी अच्छी शिक्षा,स्वास्थ से लेकर उनके विवाह की चिंता भी प्रदेश की भाजपा सरकार करती आ रही हे जिसमे मुख्यमंत्री कन्यादान/निकाह योजना से लाखो कन्याओं का कन्यादान प्रदेश के लाखो गरीब परिवारों के माता पिता द्वारा किया गया हे,इसी वजह से आज समाज में जिन बेटियो को परिवार बोझ मानता था वही बेटी अब सरकार और परिवार के लिए लाडली लक्ष्मी बनकर परिवार का भाग्य निश्चित कर रही है। उक्त विचार स्थानीय गीता भवन में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित लाडली लक्ष्मी हितग्राही सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त मुख्य अतिथि श्री महेश सोनी ने व्यक्त किए,श्री सोनी ने भाजपा की शिवराज व मोदी सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए बनाई योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश और देश की भाजपा सरकारों ने महिलाओं की चिंता करते उनके भविष्य को मजबूत बनाने के लिए अनेक कार्य किए उसी प्रकार जावरा के लोकप्रिय विधायक डा राजेंद्र पाण्डेय ने भी क्षेत्र की महिलाओं के अच्छे स्वास्थ शिक्षा के लिए नया महिला चिकित्सालय और नवजात शिशु के लिए गहन चिकित्सा जेसी सुविधा को देने के साथ अब एक ही परिसर चिकित्सालय में अनेक प्रकार की चिकित्सा जांच के लिए करोड़ों रू की मशीनों के साथ शीघ्र सीटी स्कैन और गहन चिकित्सा इकाई ICU का निर्माण भी कराया वही क्षेत्र की बेटियो की उच्च शिक्षा के लिए जावरा के साथ पिपलोदा,कालूखेड़ा में उच्च महाविद्यालय की सौगात प्रदान की हे,इस दौरान अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष पवन सोनी ने महिलाओं की अच्छी शिक्षा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के केंद्र की मोदी,राज्य की शिवराज सरकार की अनेक योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया की महिलाओं को शासन और सरकार में भागीदार बनाने के लिए उन्हें 50 प्रतिशत आरक्षण देकर अपने दम पर कार्य करने के लिए प्रेरित किया जा रहा हे,बेटियो के लिए कड़ा कानून उन्हें सुरक्षित रहने के लिए बना कर उन्हे रक्षा प्रदान करने का काम भी भाजपा सरकार कर रही है,कार्यक्रम को महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती पूनम पटवा ने संबोधित करते हुए बेटियो को उनकी शक्ति और मजबूती प्रदान करने के लिए शिवराज और मोदी सरकार का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए लाडली लक्ष्मी हितग्राही परिवारों बधाई देते कहा की भाजपा सरकार की वजह से आज गरीब से गरीब परिवार भी अपनी बेटियो के भविष्य के प्रति आशान्वित हुआ है। इस दौरान भाजपा महामंत्री श्री राजेश शर्मा,सोनू यादव ने भी विचार व्यक्त किए,स्वागत भाषण महिलामोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती संतोष शर्मा ने दिया,कार्यक्रम में नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष श्रीमती रानी सोनी,पार्षद सोनू चंद्रप्रकाश सोलंकी,पूर्व नगरपालिका चेयरमैन श्रीमती विद्या काठेड,श्रीमती प्रमिला शिखर धाड़ीवाल,श्रीमती पिंकी यादव,मोर्चा नगर मंत्री मंजू पांचाल,भारती भावसार,श्यामा मनोहर पांचाल,चमेली डामोर सहित सैकड़ों महिलाए उपस्थिति थी। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतमाता, प दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण तथा वंदे मातरम गान से हुआ संचालन मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती सुमन मेहता ने तथा आभार श्रीमती मंजू पांचाल ने किया ।