रतलाम । अखिल भारत हिंदू महासभा के पार्षद पद के उम्मीदवार ओमकारेश्वर में चुनावी मैदान में है जिनके चुनाव प्रचार के लिए प्रदेश अध्यक्ष मनीष सिंह चौहान, किसान महासभा प्रदेश अध्यक्ष कैलाश माली, स्टार प्रचारक प्रदेश प्रचार मंत्री भारती यादव और रतलाम की टीम के साथ 18 जनवरी को सुबह 10:00 बजे ओमकारेश्वर पहुंचकर हिंदू महासभा पार्षद पद के उम्मीदवार के लिए प्रचार करने पहुंचेंगे ।
आज 17 जनवरी को राष्ट्रीय साह संगठन मंत्री दिनेश सुगंधी, युवा प्रदेश संयोजक ओमजी आजाद, प्रदेश उपाध्यक्ष स्टार प्रचारक विद्या मंदिर आर्य, गोरक्षा महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शिव शंकर सिंह चौहान, प्रदेश प्रवक्ता व पार्षद निलेश कौशल, पार्षद व उपाध्यक्ष हरसूद गब्बू प्रजापति पूरी टीम के साथ ओमकारेश्वर पहुंच चुकी है और प्रचार जोरों पर चल रहा है ।
18 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष मनीष सिंह चौहान द्वारा पार्षद पद के उम्मीदवारों के पक्ष में महारैली और आम सभा को संबोधित कर उम्मीदवारों को जीतने की अपील जनता से की जाएगी ।