महापौर श्री पटेल द्वारा धोलावाड व मोरवानी फिल्टर प्लांट का निरीक्षण

2040 तक नगर के नागरिकों को मिलेगा पर्याप्त मात्रा में पेयजल

रतलाम । अमृत 2.0 योजनान्तर्गत शहर को पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध कराये जाने हेतु शासन द्वारा स्वीकृत 72 करोड की जलप्रदाय योजना के तहत किये जाने वाले कार्यो हेतु नियुक्त कन्सलटेंट, विशेषज्ञ, सर्वेयर के साथ महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने धोलावाड़ जलाशय, संयत्र, मोरवानी फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया।
महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने नियुक्त कन्सलटेंट, विशेषज्ञ, सर्वेयर के साथ धोलावाड़ जलाषय, संयत्र, मोरवानी फिल्टर प्लांट का सूक्ष्म निरीक्षण कर निर्देशित किया कि योजना का कार्य इस प्रकार से निर्मित किया जाये कि 2040 तक रतलाम नगर के नागरिकों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध हो।
इस अवसर पर सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी श्री धर्मेन्द्र व्यास ‘‘गुड्डु भैय्या’’ उपयंत्री श्री भैय्यालाल चौधरी, सिंचाई विभाग के अधिकारी व मैदानी कर्मचारी उपस्थित थे।