अटल ग्राम द्वारा नेताजी सुभाष जयंती पर वृहद आयोजन

जावरा (अभय सुराणा) । अटल ग्राम विकास सामाजिक संगठन द्वारा 23 जनवरी नेताजी सुभाष जयंती के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में वृहदधी स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है जिसमें भाषण प्रतियोगिता ,निबंध प्रतियोगिता ,चित्रकला प्रतियोगिता रंगोली प्रतियोगिता चेयर रेस प्रतियोगिता ,फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं, राष्ट्रभक्ति गीत का आयोजन किया जा रहा है।
उपरोक्त जानकारी अटल ग्राम विकास सामाजिक संगठन के प्रमुख अभय कोठारी रमेश मनोहर रा, मनोहर सिंह चौहान, वीरेंद्र सिंह चौहान, दिलीप त्रिवेदी, दिनेश पौराणिक, महेश जैन पवन जैन, धीरेंद्र कुमार अशोक पोरवाल, दिलीप दायमा आदि ने देते हुए बताया कि 23 जनवरी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर जावरा नगर में जीनियस पब्लिक स्कूल मैं प्रातः 11:30भाषण प्रतियोगिता , माधवानंद विद्या मंदिर में चित्रकला प्रतियोगिता एवं श्री राम विद्या मंदिर में दोपहर 2:30निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसी प्रकार पिपलोदा में गुरुकुल एकेडमी में प्रातः 10:30 चेयर रेस प्रतियोगिता, सरस्वती शिशु मंदिर में दोपहर 1:00 राष्ट्रभक्ति गीत प्रतियोगिता, सनराइज एकेडमी में प्रातः 11:00 चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई है साथ ही ग्राम ढोढर में जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दोपहर 12:30 रंगोली प्रतियोगिता ,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दोपहर 1:00 निबंध प्रतियोगिता, सरस्वती शिशु मंदिर मैं दोपहर 1:00 बजे चित्रकला प्रतियोगिता, एवं दोपहर 12:30 संस्कार पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
बड़ावदा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दोपहर 2:00 निबंध प्रतियोगिता एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस का चित्र बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई है ।
इसी प्रकार रिंगनोद में श्री जैन दिवाकर हाई सेकेंडरी स्कूल में दोपहर 1:00 भाषण प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। संस्था के पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिताओं में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाएं ।