- महाराणा प्रताप चौक पर तीन ट्रॉफिक सिग्नल का लोकार्पण
- नागरिक यातायात सिग्नल के नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें- महापौर श्री पटेल


रतलाम । नगर जब महानगर की ओर अग्रसर होता है तो अत्याधुनिक विकास की आवश्यकता होती है, इन्ही आवश्यताओं के तहत रतलाम नगर के तीन व्यस्ततम चौराहों पर अत्याधुनिक एडाप्टिव ट्रॉफिक सिग्नल स्थापित किये गये है।
उक्त उद्गार विधायक रतलाम शहर श्री चेतन्य काश्यप ने महाराणा प्रताप चौक पर तीन अत्याधुनिक ट्रॉफिक सिग्नल के लोकार्पण के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये।
उन्होने कहा कि जैसे-जैसे रतलाम नगर महानगर की ओर अग्रसर हो रहा है वैसे-वैसे अत्याधुनिक विकास की आवश्यकता होती है। इन्ही आवश्यकताओं के दृश्टिगत शहर के सबसे व्यस्ततम महाराणा प्रताप चौक, दो बत्ती व लोकेन्द्र टॉकिज चौराहे पर अत्याधुनिक ट्रॉफिक सिग्नल स्थापित किये गये है। श्री काश्यप ने कहा कि महानगरों के व्यस्ततम क्षेत्रों में ट्रॉफिक को डायवर्ट करने हेतु फ्लाई ओवर बनाये जाते है, इसी तर्ज पर रतलाम के सबसे व्यस्ततम क्षेत्र महाराणा प्रताप चौक क्षेत्र में फ्लाई ओवर बनाने की कार्य योजना शासन को प्रेषित की गई है साथ ही हाट की चौकी से रिंग रोड़ निर्माण का प्रस्ताव भी प्रेषित किया गया है।
महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाये जाने हेतु नगर निगम द्वारा 61.38 लाख की लागत से अत्याधुनिक एडाप्टिव ट्रॉफिक सिग्नल शहर के तीन चौराहों पर स्थापित किये है, इसका कन्ट्रोल सिस्टम पुलिस अधीक्षक कार्यालय में है कोई भी सिग्नल के नियम तोड़ेगा तो उसके घर चालान आ जायेगा इसलिये नागरिक यातायात सिग्नल के नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें।
निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि विधायक माननीय श्री काश्यप के नेतृत्व में रतलाम नगर से महानगर की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है, यह उसी का परिणाम है कि नगर के तीन व्यस्ततम चौराहो पर आज हम अत्याधुनिक ट्रॉफिक सिग्नल का लोकार्पण करने जा रहे है।
प्रारंभ में विधायक रतलाम शहर श्री चेतन्य जी काश्यप, महापौर श्री प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, पूर्व महापौर श्री शैलेन्द्र डागा, भाजपा जिला महामंत्री श्री निर्मल कटारिया, पूर्व भाजपा जिला महामंत्री श्री मनोहर पोरवाल, श्री जयवंत कोठारी, यातायात एवं परिवहन समिति प्रभारी श्रीमती सपना त्रिपाठी, महापौर परिषद सदस्य सर्वश्री धर्मेन्द्र व्यास, दिलीप गांधी, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, रामूभाई डाबी, श्रीमती अनिता कटारा, मंडल अध्यक्ष श्री मयूर पुरोहित, श्री कृष्ण कुमार सोनी, पार्षद सर्वश्री रणजीत टांक, हितेश कामरेड, श्रीमती निशा सोमानी, श्रीमती हीना मेहता, श्रीमती प्रीति कसेरा आदि का निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट कार्यपालन यंत्री श्री सुरेशचन्द्र व्यास, श्री जी.के. जायसवाल, श्री हनीफ शेख, सहायक यंत्री श्री श्याम सोनी व निगम अधिकारियों ने पुष्पहार व पुष्प गुच्छ से किया। तत् पश्चात् बटन दबाकर ट्रॉफिक सिग्नल का लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील पाटीदार, नगर पुलिस अधीक्षक श्री हेमन्त चौहान, पूर्व महापौर परिषद सदस्य श्री पवन सोमानी, श्री प्रेम उपाध्याय, पूर्व एल्डरमेन श्री नितिन लोढ़ा, के अलावा सर्वश्री गौरव त्रिपाठी, हार्दिक मेहता, शेरू पठान, संजय कसेरा, राजेश माहेश्वरी, हेमन्त राहौरी, हेमराज वसावा, कपिल पांचाल सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री गौरव त्रिपाठी ने किया व आभार श्रीमती सपना त्रिपाठी ने माना।