सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल व लायंस क्लब ऑफ रतलाम अभिमा के संयुक्त तत्वाधान में प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया

रतलाम । आज सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल व लायंस क्लब ऑफ रतलाम अभिमा के संयुक्त तत्वाधान में अध्यक्षा सुनीता पाठक के नेतृत्व में स्वर्गीय संध्या उपाध्याय की स्मृति में हल्दी व कुंकुम का कार्यक्रम एवं 25 दिसंबर 2021 को महाकाल लोक के आयोजन के अंतर्गत की गई प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया । सुनीता पाठक ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं देना चाहती हूं। सभी को इस सफल और बेहतरीन आयोजन के लिए और आशा करती हूं कि सर्व ब्राह्मण महिला मंडल नित नई ऊंचाइयों को छूता रहेगा और ब्राह्मण महिला मंडल को गौरवान्वित करती रहेगा। कार्यक्रम में प्रथमा कौशिक, उषा दुबे, शारदा पाठक, सोनल पाठक ,कुसुम शर्मा, मोनिका शर्मा, भारती शर्मा, भावना शर्मा, उषा दुबे, संतोष जोशी, कौशल्या त्रिवेदी, गरिमा उपाध्याय, रीना पंडित, छाया दुबे, सपना दुबे आदि महिलाएं उपस्थित थी कार्यक्रम की जानकारी सर्व ब्राह्मण महिला अध्यक्ष सुनीता पाठक ने दी।