

रतलाम 22 जनवरी । आनन्द उत्सव के तहत वार्ड क्रमांक 09 स्थित हनुमान ताल उद्यान में विभिन्न खेल प्रतियोगिताऐं निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती निशा सोमानी, कार्यपालन यंत्री श्री सुरेशचन्द्र व्यास की उपस्थिति में आयोजित की गई व विजेताओं को प्रशस्ती प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
आनन्द उत्सव के तहत स्कूल के बच्चो ने रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया व महिलाओं की अलग से रंगोली प्रतियोगिता करवाई गई। इसके बाद रस्सा-कस्सी का आयोजन किया गया जिसमें सीनियर सिटीजन, महिलाये ओर बच्चों का अलग – अलग प्रतियोगिता रखी गई, इसके साथ ही निम्बू-चमच्च रेस, कुर्सी रेस की प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया जिसमें उपस्थित सभी आमजन ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। विजेताओं को प्रशस्ती पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में आनंदक सीमा अग्निहोत्री, जीतमल नागर एच एम एस की टीम व नागरिकगण उपस्थित रहे।