बसंत पंचमी को जांगिड़ ब्राह्मण समाज का 14 वां सामूहिक विवाह एवं युवक युवती परिचय सम्मेलन किया जाएगा

रतलाम । जांगिड़ ब्राह्मण समाज श्री विश्वकर्मा घाम नेमीनाथ नगर रतलाम मंदिर समिति एवं नवयुवक मंडल द्वारा बसंत पंचमी 26 जनवरी 2023 को समाज की धर्मशाला नेमीनाथ नगर रतलाम पर 14 वां सामूहिक विवाह एवं परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
उक्त जानकारी समाज अध्यक्ष जनक नागल ने देते हुए बतलाया कि सामूहिक विवाह एवं परिचय सम्मेलन में प्रातः 10:30 पर भगवान श्री गणेश पूजन, व भगवान श्री राधाकृष्ण जी, भगवान श्री विश्वकर्मा जी एवं वैद माता गायत्री जी के कलश स्थापना, प्रातः 11:15 तोरण एवं वरमाला पश्चात विवाह संस्कार, व दोपहर 12:15 से अतिथि सत्कार एवं मंच उद्बबोधन, दोपहर 01 बजे से युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं 03 बजे बिदाई सामारोह का आयोजन किया जाएगा।
सामूहिक विवाह एवं परिचय सम्मेलन में रतलाम, इंदौर, उज्जैन, भोपाल, मंदसौर, निमच सहित अन्य प्रदेशों के वरिष्ठ समाज बंधु भी शामिल होकर अपना मार्ग दर्शन प्रदान करेंगे।
समाज अध्यक्ष जनक नागल सहित श्री राजेश नांगल, मोतीलाल जी वंडेला, महेश वंडेला, मोहन वायवर, नवयुवक मंडल अध्यक्ष रवि वंडेला, जितेन्द्र बामनिया, सुरेश लतारा, कृष्णा वुडडल, महेश बोदलीया, राजेश चवलारेड, विरेन्द्र वंडेला, पप्पू लतारा, राहुल शर्मा एडवोकेट, जयंती लाल वंडेला, मुकेश अठेवा, गेंदालाल जायलवार, दिनेश चुहैल, पंकज लाखा, विष्णु भाणनेचा, कपिल चिचौलीया, चेतन लाखा, हरिराम भिंडोलीया, सुमित नांगल, अंकित मांकड़ आदि द्वारा सभी समाज बंधुओं से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर आयोजन की शोभा बढ़ाये।

Play sound