रतलाम। कालिका माता उद्यान में श्री गुर्जर गोड़ ब्राह्मण महिला जिला सभा अध्यक्षा आशारानी उपाध्याय के नेतृत्व में मकर सक्रांति के अवसर पर पारम्परिक रूप से हल्दी कुंकुम और प्रकृति के सानिध्य में गुल्ली डंडा खेल का आयोजन किया गया तथा माँ सरस्वती की वंदना कर वसन्तोसव मनाया। समाज की महिलाओं ने बडे हर्षोल्लास व उत्साह से कार्येक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने एक दूसरे को सुहाग सामग्री भेंट कर मंगल कामना की। जिला महामंत्री जया शर्मा ने मकर संक्रांति का महत्व पर प्रकाश डाला। गुल्ली डंडा खेल का प्रारंभ राखी व्यास ने किया तथा दो टीमें बनाई गई इसमें सभी महिलाओं ने हार जीत का भाव, चिंतन छोड़कर सभी ने खेल को पारंपरिक दृष्टि से खेला और आनंद लिया।कार्यक्रम में पदमा उपाध्याय,रीता तिवारी,संघमित्रा पंडित,संगीता शर्मा,विष्णु त्रिवेदी,वन्दना जोशी,राजेश्वरी जोशी,गायत्री शर्मा,सुनीता शर्मा,अयोध्या शर्मा,स्वाति पण्डित,निशा पौराणिक,मेघा पंचौली,सीमा उपाध्याय,पूजा पण्ड्या, जयाआचार्य,विजयलक्ष्मीआचार्य,चंद्रलेखाआचार्य,गायत्री व्यास,रश्मि व्यास, सरोज व्यास,माणिक व्यास,शैलजा श्रोत्रिय,तृप्ति शर्मा,सीमा शर्मा,सरोज जोशी,पूनम जोशी सहित पदाधिकारी व कार्यकारिणी की महिलाएं उपस्थित रही।कार्यक्रम का अंत में श्वेता पण्ड्या ने आभार व्यक्त किया।