

रतलाम ।आज श्री कामधेनू कैंसर हॉस्पिटल के सहायतार्थ परम पूज्य पुराण मनीषी आचार्य श्री कौशिक जी महाराज के पावन सानिध्य में श्रीमद् भागवत कथा का प्रारंभ हो रही है जो 07 फरवरी से 14 फरवरी 2023 तक रहेगी। इसमें सत्संग का सीधा प्रसारण दोपहर 12:00 से सायं 4:00 बजे तक रहेगा । खुशी एक पहल वेलफेयर सोसाइटी एवं विश्व जागरण मानव सेवा संघ चैरिटेबल ट्रस्ट रतलाम द्वारा आयोजन किया जा रहा है इस हेतु कार्यालय का शुभारंभ राम मंदिर के सामने द्वारका रेसिडेंसी पर किया गया। इस अवसर पर श्रृगेरी मठ के दंडीस्वामी आत्मानंद जी सरस्वती,अखंड ज्ञान आश्रम देवस्वरूपानंद जी महाराज, वैदिक जाग्रति ज्ञान-विज्ञान पीठ क़े ज्योतिषाचार्य पं.संजयशिवशंकर दवे द्वारा गणपति पूजन देव ,पूजन कर कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इसमें नीलेश पटेल, राकेश मिश्रा,हरीश जोशी , अमन माहेश्वरी , लक्ष्मीनारायण शर्मा, भूपेंद्र गहलोत, निखिलेश सोनी, जयमाला, लखन सिलावट, वात्सल्य, मितेश जैन, रत्नेश विजयवर्गीय, कचरू राठौड़, नमन शर्मा, अंशुल सोनी आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।गोतीर्थ तुलसी तपोवन गौशाला वृंदावन धर्म प्रेमी जनता से अनुरोध करता है की कथा रसपान हेतु सपरिवार अपने इष्ट मित्रों सहित पधार कर सत्संग के दुर्लभ क्षणों के अमृत बिंदुओं को अपने हदयघट में धारण कर जीवन को कृतार्थ करें।