मंत्री श्री डंग ने स्वतंत्रता सेनानी श्री राजमल चौरडिया का सम्मान किया

रतलाम । गणतंत्र दिवस के अवसर पर नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री हरदीपसिंह डंग ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री राजमल चौरडिया का उनके निवास पहुंचकर शाल-श्रीफल पुष्पहार से सम्मान किया। इस अवसर पर विधायक श्री चेतन्य काश्यप, श्री दिलीप मकवाना, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई, महापौर श्री प्रहलाद पटेल, श्री राजेंद्र सिंह लुनेरा, कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी, निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट मौजूद रहे।