23 अप्रैल को आचार्य सम्राट डॉक्टर शिव मुनि के पावन सानिध्य में बलेश्वर में होंगे इस वर्ष वर्षी तप के पारणे

जावरा (अभय सुराणा) । श्रमण संघीय आचार्य सम्राट ध्यान योगी डॉक्टर शिव मुनि जी महाराज साहब, श्रमण संघीय प्रमुख मंत्री श्री शिरीश मुनि आदि ठाणा आठ के पावन सानिध्य में 23 अप्रैल 2023 को अक्षय तृतीया पर वर्षी तप के पारणे सूरत जिले के बलेश्वर स्थित श्री लब्धि पार्श्वनाथ जैन तीर्थ धाम में होंगे। उक्त जानकारी श्री ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानक्वासी जैन कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ मार्गदर्शक अभय सुराणा ने देते हुए बताया कि इस आयोजन में पूरे भारत वर्ष से जो श्रावक श्राविका वर्षी तप कर रहे हैं उनके पारणे की व्यवस्था शिवाचार्य ध्यान फाउंडेशन द्वारा की जा रही है।साथ ही इसमें सूरत के सभी श्रावक संघ एवं जैन कांफ्रेंस और श्रमण संघीय श्रावक समिति का सहयोग भी रहेगा। विशेष जानकारी के लिए आयोजन समिति से संपर्क कर सकते हैं। असुविधा से बचने के लिए समय से पहले रजिस्ट्रेशन करवा लेवे‌।

Play sound