जावरा (अभय सुराणा) । गणतंत्र दिवस एक पर्व नहीं बल्कि हर भारतवासी के लिए गर्व और सम्मान की बात है, भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है हम यह राष्ट्रीय पर्व बहुत ही उत्साह और गर्व के साथ मनाते हैं। हमारे संविधान को बनने में 2 साल 11 महीने 8 दिन का समय लगा था और इसे 26 जनवरी सन 1950 से लागू किया गया। यही वह दिन है जब पूरा भारत एकता संप्रभुता वह समानता की डोर में बंधा था। उक्त विचार शिव शक्ति पेट्रोल पंप पर सद्भावना प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अभय सुराणा ने ध्वजारोहण करते हुए कहीं इस अवसर पर समाजसेवी श्री नितीराज सिंह श्री महेंद्र गंगवाल महेश शर्मा दानिश सिद्दीकी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
