जावरा (अभय सुराणा) । सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा, यह गीत कानों में पढ़ते ही दिल में जोश और सर गर्व से ऊंचा हो जाता है, हम यह राष्ट्रीय पर्व बहुत ही उत्साह और गर्व के साथ मनाते हैं। मैं आज इस अवसर पर मैं उन सभी महान नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों को सलाम करता हूं और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिन्होंने अपने जीवन का बलिदान दिया ताकि हम एक लोकतांत्रिक राष्ट्र में रह सके।
उक्त विचार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जावरा के अध्यक्ष श्री सुशील कोचट्टा ने कांग्रेस कार्यालय घंटाघर चौराहा पर ध्वजारोहण करते हुए कही। आपने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के संदेश का वाचन भी किया
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अनम कडपा वरिष्ठ कांग्रेसी डॉ एच.एस. राठौर, मोहम्मद यूसुफ कडपा,हिम्मतसिंह श्रीमाल, वरुण श्रोत्रीय, नीतिराज सिंह, अभय सुराणा हीरालाल मेहता,मोहन सेनी, सलमा डेविड, उबेद अंसारी, आदि नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए इस अवसर पर जिला योजना समिति सदस्य मोहम्मद मुस्तकीम मंसुरी,चेयरमेन यास्मीन इमरान कबाड़ी,चेयरमेन लोकश विजवा,चेयरमेन कन्हैयालाल हाड़ा,चेयरमेन इरफान कुरैशी,चेयरमेन नरगीस इमरान मंसुरी,अपील समिति सदस्य आसिफ कबाड़ी,पार्षदगण रशीदा एहमद पार्षद, पार्षद अकलिमा नाज़ आमीर खान,शोकत कुरैशी, विनोद ओरा, पप्पू चारओडिया, महेश शर्मा, दानिश सिद्दीकी, जावेद पॉपुलर, मकसुद परदेसी, अबरार खॉन, अभय सुराणा, जमालुददीन, चन्द्रशेखर, मनीष बैरागी, अन्नपूर्णा पंवार, अनवर खॉन, रमेंश झुरिया, मुकेश हारा, अनील धाड़ीवाल, मोहम्मद मियां, राजु मालवीय, आसिफ़ साइकल वाला इस शुभअवसर पर उपस्थिति हुए एवं मिठाई वितरण किया गया। आभार प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जावरा के कार्यवाहक अध्यक्ष अजीजुर रहमान पठान ने किया।