

रतलाम। जांगिड़ ब्राह्मण समाज के 14 वें सामूहिक विवाह एवं परिचय सम्मेलन आयोजन बसंत पंचमी 26 जनवरी 2023 को समाज के मंदिर श्री विश्वकर्मा धाम नेमिनाथ रतलाम पर किया गया। सामूहिक विवाह में 4 जोड़ों का विवाह संपन्न किया एवं परिचय सम्मेलन में करीब 255 युवक युवतियों की प्रविष्टियां प्राप्त हुई है ।
उक्त जानकारी समाज अध्यक्ष जनक नागल ने देते हुए बताया कि आयोजन की शुरुआत अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मदनलाल भद्रेचा एवं समाज के वरिष्ठ बद्रीलाल लाडवा गौतमपुरा, शांतिलाल चूहैल उमरथाना द्वारा सभी वर-वधू से तिरंगा ध्वज फहरा कर एवं राष्ट्रगान कर किया गया।
प्रातः 11:00 श्री गणेश पूजन, एवं भगवान श्री विश्वकर्मा जी भगवान श्री राधाकृष्ण जी एवं वैद माता श्री गायत्री जी के शिखर पर कलश स्थापना की गई पश्चात सगाई एवं तोरण रस्म अदायगी की गई।
तोरण की रस्म अदायगी समाज के वरिष्ठ मोहनलाल नागल बाजेडा द्वारा की गई।
उसके पश्चात पंडित गोपाल कृष्ण शर्मा द्वारा विवाह संस्कार संपन्न करवाया गया।
इस आयोजन में विशेष रूप से अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रतन लाडवा साहब इंदौर, विजय राणगा उज्जैन, पुष्पेंद्र फलोदया अध्यक्ष चांदनी चौक मंदिर, बालकृष्ण शर्मा, दीपेंद्र बद्री, शांतिलाल शर्मा, मुकेश शर्मा जिला अध्यक्ष धार, शांतिलाल चुहैल,पंकज नागल, राजेश अडीचवाल, नागदा, मांगीलाल सुवासरा, सहित इंदौर ,भोपाल ,मंदसौर, नीमच, धार, झाबुआ से भी समाज के वरिष्ठ बंधु शामिल हुए थे।
इस अवसर पर स्व. श्री रणछोड़ जी नागल (मालक सा) की स्मृति में उनके पुत्र पंकज नांगल द्वारा सभी वधूओ को पांच पांच हजार रुपए नगद, मुकेश शर्मा धार अध्यक्ष की और से स्टील की टंकीया, पूरन जांगिड़ की और से पंखे एवं आयोजन समिति की और से सोने का मंगलसूत्र, पायजेब, बिछीया, पलंग, बिस्तर, बर्तन आदि दिया गया।
कार्यक्रम को मुख्य अतिथि श्री रतन लाल लाडवा, श्री विजय राणगा, श्री मुकेश शर्मा, श्री पुष्पेंद्र फलोदिया, श्री जनक नागल, श्री मदन लाल भद्रेचा, श्री ओमप्रकाश कारूणिया आदि द्वारा संबोधित किया।
कार्यक्रम में समाज की एकता मजबूती एवं विकास सहित शासन व राजनीतिक दलों से समाज की जनसंख्या के मान से समाज को मान सम्मान एवं अधिकार दिए जाने की बात की गई।
इस अवसर पर समग्र विश्वकर्मा समाज कल्याण महासंघ मध्यप्रदेश के पत्रक का विमोचन किया जाकर कल्याण महासंघ का विस्तार मध्य प्रदेश के प्रत्येक जिले नगर एवं तहसील स्तर तक की जाने का संकल्प लिया गया एवं मुख्यमंत्री को 11 सूत्री मांग पत्र देने का निर्णय किया गया।
अतिथियों का साफा एवं मोतियों की माला से स्वागत राजेश नागल नवयुवक मंडल अध्यक्ष रवि वंडेला जितेन्द्र बामनिया, कृष्णा बुड्ल, महेश वंडेला, महेश बोदलीया, राजेश चावलारेट, वीरेंद्र वडेला सुरेश लतारा पप्पू लतारा जयंतीलाल वंडेला आदि द्वारा किया गया। कार्यक्रम में समाज के करीब दो हजार से ज्यादा सदस्य शामिल हुए कार्यक्रम का संचालन बुलबुल शर्मा आभार जनक नागल माना।