रतलाम में बनेगा श्री आशापुरा माताजी एवं श्री सोनाणा खेतलाजी का भव्य मंदिर

रतलाम । रतलाम नगर (रत्नपुरी) की धर्मधरा पर भव्यातिभव्य भण्डारी परिवार की कुलदेवी श्री आशापुरा माताजी मंदिर व कुलदेवता श्री सोनाणा खेतलाजी भैरूजी मंदिर का नवनिर्माण ग्राम बिबड़ौद में होगा ।
श्री आशापुरा माताजी तीर्थ धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री चन्द्रप्रकाश जी भंडारी ने बताया कि कुलदेवी श्री आशापुरा माताजी मंदिर व कुलदेवता श्री सोनाणा खेतलाजी भैरूजी मंदिर का नवनिर्माण हेतु बसंती पंचमी के शुभ अवसर पर ग्राम बिबड़ौद में भण्डारी परिवार विधि विधान द्वारा भूमिपूजन किया गया ।
श्री भण्डारी ने बताया कि करीब 4000 स्क्वे. फीट में निर्माण में होने वाले मंदिर में श्री आशापुरा माताजी एवं श्री सोनाणा खेतलाजी मंदिर के अलावा भोजनशाला, धर्मशाला का भी निर्माण किया जाएगा । भूमिपूजन के अवसर पर बड़ी संख्या मेें भंडारी परिवार के गणमान्यजन उपस्थित थे ।