रतलाम । शासन द्वारा देय सामाजिक सुरक्षा, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन, राष्ट्रीय विधवा पेंशन, राष्ट्रीय निःशक्त पेंशन, सामाजिक सुरक्षा वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, निःशक्त पेंशन, मानसिक बहुविकलांग पेंशन प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही समय-सीमा में किये जाने हेतु 01 फरवरी को नगर निगम कार्यालय में शिविर का आयोजन किया गया है ताकि हितग्राहियों को पेंशन सुचारू रूप से मिल सके एवं निःशक्त योजनान्तर्गत हितग्राहियों को लाभ मिल सके।
नगर निगम द्वारा पात्र हितग्राहियों से अपील की जाती है कि पेंशन प्रकरणों के निराकरण हेतु आयोजित शिविर में आवश्यक दस्तावेजों के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित होवें।