रतलाम 31 जनवरी । नगर निगम विकास शाखा के सहायक राजस्व उप निरीक्षक श्री गोविन्द राठौड़ व ऑडिट विभाग के भृत्य श्री जसवंतसिंह गौड़ की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर नगर निगम सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में भाव-भीनी विदाई दी गई।
निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट, उपायुक्त श्री विकास सोलंकी व सीनियर ऑडिटर श्री के. एस. चौहान ने अपने पृथक-पृथक उद्बोधन में श्री राठौड़ व श्री गौड़ द्वारा अपने सेवाकाल में किये गये कार्यो प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर श्री राठौड़ व श्री गौड को साफा बांधकर व शाल-श्रीफल तथा प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया गया।
इस अवसर पर निगम अधिकारी एवं कर्मचारियों ने श्री राठौड़ व श्री गौड का पुष्पहार व पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन श्री गोपाल झालीवाल ने किया व आभार उपायुक्त श्री विकास सोलंकी ने माना।