
रतलाम । बिबडोद स्थित जैन तीर्थ पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर झोन सलाहकार समिति की द्वितीय बैठक “ग्रोथ”का आयोजन किया गया।जिसका मुख्य फोकस सदस्यता वृद्धि था।बैठक की अध्यक्षता झोन चेयरपर्सन लायन सीमा भारद्वाज ने की तथा इस बैठक में क्लब की सदस्यता वृद्धि करने के लिए जोर दिया और साथ ही पुराने सदस्य क्लब ना छोडे इसका विशेष ध्यान रखा जाये,साथ ही फेमिली मेम्बर कैसे बनाये जाने चाहिए इसके नियम की जानकारी दी गई। बैठक में झोन 3 के सभी क्लब के अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष एवं प्रथम उपाध्यक्ष, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन ने भाग लिया। जीएमए लायन संजय गुणावत ने इंटरनेशनल में नए नियमो की जानकारी दी जीएसटी लायन मुरली अरोरा, रीजन चेयरपर्सन लायन वीणा छाजेड मार्गदर्शन दिया। इस बैठक में क्लब अध्यक्ष आलोक गाँधी, प्रथमा कौशिक, सचिव मनीष गाँधी, सुनिता पाठक लायन सुलोचना शर्मा , लायन संतोष चाणोदिया डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर रवि बोथरा ,कांता छंगाणी ,कौशल्या त्रिवेदी, अरूणा सोनी, भारती राहोरी, उषा दुबे, राधा जोशी, मोना शर्मा, शारदा पाठक आदि महिलाएं उपस्थित थी। कार्यक्रम का सफल संचालन झोन चेयरपर्सन लायन सीमा भारद्वाज ने किया तथा आभार आलोक गांधी ने माना ।