रतलाम । शहर की पेयजल टंकियों की सफाई कार्य के तहत गंगासागर पेयजल टंकी की सफाई का कार्य महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल ने उपयंत्री श्री बी.एल. चौधरी व केमिस्ट नीरज यादव के साथ प्रारंभ करवाया।
शहर की समस्त पेयजल टंकियों की सफाई हेतु निविदा आमंत्रित की गई थी जिसके तहत टंकियों की सफाई का कार्य करवाया गया है शेष रही गंगासागर पेयजल टंकी की सफाई का कार्य 01 फरवरी से प्रारंभ करवाया गया है।
इस अवसर पर महापौर श्री पटेल ने गंगासागर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से गंगासागर टंकी तक 45 लाख की लागत से निर्मित सीमेन्ट कांक्रीट सड़क का अवलोकन किया।