
रतलाम । नगर निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट द्वारा दिये गये निर्देश के तहत निगम स्वामित्व के मार्केटो, गुमटी के ऐसे दुकानदार जिन पर दुकान-गुमटी किराये की राशि बकाया है राशि जमा नहीं कराने पर दुकान सील करने की कार्यवाही राजस्व अमले द्वारा की जा रही है जिसके तहत थावरिया बजार क्षेत्र में बसंत सिंह-मदन सिंह पर लगभग दस वर्ष का गुमटी किराया 82,000/- बकाया होने से गुमटी को सील किया गया।
गुमटी सील करने की कार्यवाही राजस्व उप निरीक्षक श्री सुनील कपूर के निर्देशन में राजस्व अमले द्वारा की गई।