मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विधायक श्री मकवाना के पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की

रतलाम । मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने रतलाम ग्रामीण विधायक श्री दिलीप मकवाना के पिता श्री अंबाराम मकवाना के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और परिवार को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।