नारी ने अपने बलबूते पर पूर्व से दो कदम आगे जाकर विश्व में नए कीर्तिमान स्थापित किए – राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश

नाहरगढ़ 3 फरवरी 2023 शासकीय कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल। शारीरिक रचना के आधार पर नारी और पुरुष की शक्ति को कम अथवा ज्यादा मूल्यांकन करना गौर अज्ञानता हे उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने गर्ल्स हाई सेकेंडरी स्कूल मैं बालिकाओं अध्यापकों को संयुक्त संबोधन में कहा कि सत्य तो यह है नारी जितनी ऊर्जावान होगी पुरुष उतना ही महान बनेगा।
उन्होंने कहा कि नारी की उपेक्षा करना साक्षात परमात्मा का अपमान करने के समान है नारी नर रत्नों की खान है।मुनि कमलेश ने कहा कि पुरुष प्रधान मानसिकता ने नारी के वर्चस्व को स्वीकार करने में तकलीफ होती है यह सबसे बड़ी हिंसा है। राष्ट्रसंत ने स्पष्ट कहा कि नारी जितनी संस्कारित होगी संतान उतनी ही चरित्रवान होगी पाश्चात्य संस्कृति के अंधानुकरण अपने आप को बचाएं यह बहुत मीठा जहर है।
जैन संत ने कहा कि नारी ने अपने बलबूते पर पूर्व से दो कदम आगे जाकर विश्व में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं उनकी सराहना और अभिनंदन करना चाहिए।
अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली की ओर से प्रश्न मंच का आयोजन किया गया विजेताओं को पुरस्कार दिया गया प्राचार्य सुरेंद्र सिंह बोराणा श्रीमती अंजना जैन राम स्वरूप नागर श्रीमती शालिनी शर्मा प्रीतेश जैन ने राष्ट्रसंत का अभिनंदन किया।

Play sound